Basti Politics: बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने दबाव में लिखी डीएम को चिट्ठी? सपा नेता ने खुद साफ की तस्वीर
Basti News
Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती सदर से विधायक महेंद्र नाथ यादव की एक चिट्ठी को लेकर शहर में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के माध्यम से लोग विधायक की मांग को अनुचित बता रहे हैं. लोगों की प्रतिक्रियाओं पर भी सपा विधायक ने अपना पक्ष रखा है.
विधायक ने डीएम को सितंबर 2024 में एक चिट्ठी लिखी जिसमें मांग की गई थी कि बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग 197 और 198 के बीच ओवर ब्रिज न बनवाया जाए क्योंकि वहां रिंग रोड बन रहा है. विधायक ने ओवर ब्रिज की जगह अंडर पास की मांग की थी.
विधायक की चिट्ठी को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गईं कि सपा नेता ने दबाव में आकर चिट्ठी लिखी है. अब इस पर विधायक ने जवाब दिया है.
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजारएक फेसबुक पोस्ट में विधायक ने लिखा- मैं, अपने बस्ती के सम्मानित जनता को अवगत कराना चाहता हूँ कि सन 2022 में विधायक बनते ही जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति( ROB) कराया था, मेरा लेटर पैड पिक्चर नंबर एक में संलग्न हैं. परन्तु रिंग रोड बनने की वजह से ओवरब्रिज की आवश्यकता नहीं रह गयी है , जितना अंडरपास की है , और इसी के संबंध में मैंने पुनः अपने लेटर पैड पर सन 2024 में लिखा.

सपा विधायक ने लिखा- हमारे कुछ मित्र, हमको समझने में बार-बार भूल करते हैं, कि मैंने किसी के दबाव में, किसी के प्रभाव में, या किसी के लालच में आज तक राजनीति नहीं किया है. हम जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना कर्तव्य करते हैं. अगर हम किसी के दबाव में रहते तो पहले ही वह ओवरब्रिज की स्वीकृति नहीं पास कराते. बल्कि और लोगों के तरीके से हर छोटे बड़े काम में श्रेय लेने की आदत नहीं है सिर्फ चुपचाप कार्य करने की आदत है. किसी को भी अपने विचार एवं जानकारी साझा करने की पूर्ण स्वतंत्रता है परन्तु यदि यह जानकारी पूरी हो तो और भी जनहित में अच्छा है .
Basti Politics: बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने दबाव में लिखी डीएम को चिट्ठी? सपा नेता ने खुद साफ की तस्वीर
Basti News
Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती सदर से विधायक महेंद्र नाथ यादव की एक चिट्ठी को लेकर शहर में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर टिप्पणियों के माध्यम से लोग विधायक की मांग को अनुचित बता रहे हैं. लोगों की प्रतिक्रियाओं पर भी सपा विधायक ने अपना पक्ष रखा है.
विधायक ने डीएम को सितंबर 2024 में एक चिट्ठी लिखी जिसमें मांग की गई थी कि बस्ती शुगर मिल रेलवे क्रॉसिंग 197 और 198 के बीच ओवर ब्रिज न बनवाया जाए क्योंकि वहां रिंग रोड बन रहा है. विधायक ने ओवर ब्रिज की जगह अंडर पास की मांग की थी.
विधायक की चिट्ठी को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गईं कि सपा नेता ने दबाव में आकर चिट्ठी लिखी है. अब इस पर विधायक ने जवाब दिया है.
एक फेसबुक पोस्ट में विधायक ने लिखा- मैं, अपने बस्ती के सम्मानित जनता को अवगत कराना चाहता हूँ कि सन 2022 में विधायक बनते ही जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे ओवरब्रिज की स्वीकृति( ROB) कराया था, मेरा लेटर पैड पिक्चर नंबर एक में संलग्न हैं. परन्तु रिंग रोड बनने की वजह से ओवरब्रिज की आवश्यकता नहीं रह गयी है , जितना अंडरपास की है , और इसी के संबंध में मैंने पुनः अपने लेटर पैड पर सन 2024 में लिखा.

सपा विधायक ने लिखा- हमारे कुछ मित्र, हमको समझने में बार-बार भूल करते हैं, कि मैंने किसी के दबाव में, किसी के प्रभाव में, या किसी के लालच में आज तक राजनीति नहीं किया है. हम जनहित को ध्यान में रखते हुए अपना कर्तव्य करते हैं. अगर हम किसी के दबाव में रहते तो पहले ही वह ओवरब्रिज की स्वीकृति नहीं पास कराते. बल्कि और लोगों के तरीके से हर छोटे बड़े काम में श्रेय लेने की आदत नहीं है सिर्फ चुपचाप कार्य करने की आदत है. किसी को भी अपने विचार एवं जानकारी साझा करने की पूर्ण स्वतंत्रता है परन्तु यदि यह जानकारी पूरी हो तो और भी जनहित में अच्छा है .
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है