Basti Panchayat Chunav 2021: बस्ती में 260 ग्राम पंचायत सदस्यों, दो BDC और तीन प्रधान पद पर मतदान जारी

Basti Panchayat Chunav 2021: बस्ती में 260 ग्राम पंचायत सदस्यों, दो BDC और तीन प्रधान पद पर मतदान जारी
Basti Reservation List Basti Panchayat Chunav

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती  जिले के 260 ग्राम पंचायत सदस्यों,दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही प्रधान के तीन पदों पर शनिवार को मतदान जारी है. रामनगर के बेलगड़ी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है. यहां के प्रधान रामकरन की मौत हो गई थी. वहीं परसा खुर्द बुजुर्ग के तीन, मैलानी साहब वाजिद के एवं बड़ोखर ग्राम पंचायत के नौ वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव कराया जा रहा है. बेलगड़ी में प्रधान पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है.

सल्टौआ के बंजरिया वार्ड संख्या 55 में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है. इस वार्ड से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रमती पत्नी श्रीनिवास चौधरी की बीमारी से मौत हो गई थी. वहीं ग्राम पंचायत सिसवा बरुआर के 5 व बेलवाडांड़ के एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कराया जा रहा है.

गौर ब्लाक के आठ ग्राम पंचायतों में 18 ग्राम सदस्य पदों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा. ब्लॉक क्षेत्र के पतिला, बैदौलिया अजायब,परसा गाना, करनपुर, बुढ़ौवा, बभंगामा ,तेनुई चेतसिंह, बैरी खाला ग्राम सदस्य के लिए चुनाव होना है.

बस्ती में 17 अक्टूबर को बहुजन मुक्ति पार्टी की जनसभा, वामन मेश्राम और विकास पटेल होंगे शामिल यह भी पढ़ें: बस्ती में 17 अक्टूबर को बहुजन मुक्ति पार्टी की जनसभा, वामन मेश्राम और विकास पटेल होंगे शामिल

परशुरामपुर के रानीपुर, सदर के बरसांव में प्रधान पद के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं इसी ब्लाक के लक्षि्मनपुर में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा.

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है