सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
उच्चाधिकारियों को पत्र देकर लगाया न्याय की गुहार
पत्र में अतुल कुमार पाण्डेय ने कहा है कि जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह उनसे व्यक्तिगत द्वेष रखते हैं. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष होने के कारण सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर प्रायः जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह के पास निराकरण हेतु जाना पड़ता है. इसके कारण जिला पंचायत राज अधिकारी व्यक्तिगत द्वेष रखने लगे. यही नहीं उनका 15 दिन का वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दिया गया है. 4 मई को जांच से पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव है. इलाज के बाद वह जब स्वस्थ होकर कार्यालय आये पता चला कि उनका 15 दिन का मई माह का वेतन भी बिना लिखित सूचना या स्पष्टीकरण मांगे काट लिया गया, उनका उप निदेशक पंचायत के कार्यालय में स्थानान्तरण कर दिया गया. उप निदेशक पंचायत के कार्यालय में स्थान रिक्त न होने के कारण अतुल पाण्डेय को पुनः जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में स्थापना-4 सफाई कर्मी अधिष्ठान पद पर सम्बद्ध कर दिया गया.
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अतुल पाण्डेय ने कहा है कि जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह उनसे व्यक्तिगत द्वेष रखने लगे हैं और उनके विरूद्ध कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं. उन्होने मामले में मुकदमा पंजीकत कर जांच और कार्रवाई की मांग प्रशासन से किया है.
यह भी पढ़ें: Basti News: बैठक में गूंजा कसौधन, कांदू समाज के जाति प्रमाण-पत्रों को जारी न किये जाने का मामला
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है