Basti News: यूजीसी के नये नियमों के विरोध में मेधा का धरना छठवें दिन भी जारी

Basti News: यूजीसी के नये नियमों के विरोध में मेधा का धरना छठवें दिन भी जारी
Basti News: यूजीसी के नये नियमों के विरोध में मेधा का धरना छठवें दिन भी जारी

 यूजीसी के नये नियमों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर  मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी कला भवन के स्थित बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना पिछले 6 दिनों से जारी है. मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक यूजीसी का भेदभाव पैदा करने वाला कानून वापस नहीं लिया जाता मेधा का  आन्दोलन जारी रहेगा.

6 दिनों से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा उच्च शिक्षा परिसरों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी नए नियमों के विरोध में  अनिश्चित कालीन धरना बापू प्रतिमा के समक्ष  लगातार 6 दिनों से जारी है. यूजीसी का यह निर्णय छात्रों को जातियों में बांटने वाला है जो खतरानाक है.

बापू प्रतिमा के निकट अनिश्चितकालीन धरना के छठवे दिन मुख्य रूप से सूर्य कुमार शुक्ल, अभदेव शुक्ल, रामरीका पाण्डेय,   उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, वृजेश द्विवेदी, राकेश कुमार पाण्डेय, सन्तोष शुक्ल, रवि कुमार शुक्ल, कृपाशंकर त्रिपाठी, विनोद तिवारी, रामकृष्ण, मोनू दूबे, अमर उपाध्याय, पदुमनाथ सिंह, महेन्द्रनाथ पाण्डेय, संजय, हरिगोविन्द मिश्र, सचिन त्रिपाठी, अजय पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, आदर्श सिंह आदि शामिल रहे. 

बस्ती में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें: बस्ती में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने वाले के विरूद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है