रुधौली के युवक की हुई हत्या या एक्सीडेंट में मौत! पुलिस कर रही पड़ताल

रुधौली के युवक की हुई हत्या या एक्सीडेंट में मौत! पुलिस कर रही पड़ताल
rudhauli news basti hanumanta mahuwar

बस्ती. बस्ती स्थित रुधौली के हनुमंता महुआर गांव में एक युवक की कथित तौर पर एक्सीडेंट में हुई मौत को लेकर बड़ा हंगामा चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए अखिलेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामविलास यादव जमीनी विवाद को लेकर एक दिन पहले आपस में गाली गलौज झगड़ा हुआ.  अखिलेश यादव के परिजनों का कहना है कि  वह अस्पताल में खाना लेकर बस्ती गए उधर से आते समय इनके साथ लोगों ने साजिश कर घटना को अंजाम दिया.

परिजनों का कहना है कि विपक्षियों ने झगड़े के समय खुली चुनौती दी थी कि वह हमें जान से मार देंगे. ऐसी स्थिति में अखिलेश यादव की मौत का मामला  रहस्यमयी बना हुआ है. इस मामले में भारतीय बस्ती के संवाददाता ब्रह्मदेव पांडेय ने पूरे मामले की पड़ताल की. यहां देखें उनकी रिपोर्ट

DIET लखनऊ में हॉस्टल को लेकर विवाद, 2023 बैच के प्रशिक्षुओं ने की शिकायत; YouTube वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप यह भी पढ़ें: DIET लखनऊ में हॉस्टल को लेकर विवाद, 2023 बैच के प्रशिक्षुओं ने की शिकायत; YouTube वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

उधर इस प्रकरण में एसएचओ  शिवाकांत मिश्र का कहना है कि अभी शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है