Basti News: खाद बीज की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने की ये मांग

congress Khaad Beej andolan
जनपद में खाद बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं. समितियों पर लम्बी लाइनें लग रही हैं. प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग किया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बड़बोलेपन की इन्तेहां हो गई है. मंच पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले सत्ताधारी नेताओं को किसानों की फिक्र नही है.
 
जनपद में खाद बीज की भारी किल्लत से फसल चौपट हो रही है. पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसानों को खाद बीज नही मिल रहा है. स्थानीय प्रशासन समस्या को लेकर बिलकुल ही गंभीर नही है. शीघ्र ही किसानों की बुनियादी जरूरतें पूरी नही हुईं तो कांग्रेस व्यापक स्तर पर संघर्ष छेंड़ेगी. पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कई मोर्चों पर भाजपा किसान विरोधी साबित हो चुकी है. पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा अहंकार में डूबी भाजपा सरकार को जनहित की चिंता नही है.
 
संविधान की ऐसी तैसी कर, स्वायत्त संस्थाओं को गुलाम बनाकर येन केन प्रकोरण सत्ता हासिल करना चाहती है, लेकिन ये खेल अब समाप्त होने वाला है, इसकी शुरूआत गुजरात ओर हिमाचल से होने वाली है. प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा जनविरोधी सरकारों की उम्र बहुत लम्बी नही होती. जिस तरह से किसानों, नौजवानों के हितों की अनदेखी की जा रही है उससे लगता है अहंकारी सरकारें आखिरी सांसें ले रही हैं.
 
पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसजन शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये और नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अतुल आनंद को सौंपा. ज्ञापन देते समय नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, रामभवन शुक्ल, सूर्यमणि पाण्डेय, देवानंद पाण्डेय, साधूसरन आर्य, भूमिधर गुप्ता, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अवधेश सिंह, अरूण पाण्डेय, नोमान अहमद, अमरबहादुर सिंह, अलीम अख्तर, शौकत अली, गुड्डू सोनकर, साधूसरन पाण्डेय, शत्रुघ्न पाल, नीलम विश्वकर्मा, मंजू पाण्डेय, कंचन विश्वकर्मा, इन्द्रावती, रामबहादुर सिंह, इम्तियाज अहमद, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, अखिलेश मिश्रा, शुभम गौंड आदि मौजूद थे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Nov 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-farmers-upset-due-to-shortage-of-manure-seeds-congress-demands-this/article-11618
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है