Basti News: साइबर क्राइम एक चुनौती पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन
By Vikas kumar
Leading Hindi News Website
On
हर्रैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल लब्दहा में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह द्वारा साइबर क्राइम एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया के नेतृत्व में यह परीक्षा कराई गई है।
जिसमें 91 छात्राएं और 98 छात्र कुल 189 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों को इस प्रतियोगिता और विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई थी। बीते 3 दिसंबर को थाने की साइबर टीम द्वारा विद्यालय में साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से बच्चों को जागरूक किया गया था। उन्होंने बताया कि पूरी तैयारी के साथ बच्चों ने पूरे मनोयोग से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद इस प्रतियोगिता के श्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को आगामी शनिवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य साइबर क्राइम के प्रति बच्चों को जागरूक करना है क्योंकि वर्तमान में साइबर क्राइम एक गंभीर चुनौती है। डिजिटल सुविधाओं के साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़े हैं। हमें जो डिजिटल सुविधा मिलती हैं, वह कभी-कभी चुनौती बन जाती हैं। डिजिटल फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट जैसी कई घटनाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। साइबर सुरक्षा वर्तमान समय में सामाजिक जिम्मेदारी बन चुकी है। तकनीक के उपयोग के साथ ही साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ गई है।
On
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है