Basti News: “बहुत हिंदूवादी नेता बनते हो…” कहकर चौकी इंचार्ज ने दी गाली?
सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया एडवोकेट, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर विधि प्रकोष्ठ के जिला मंत्री उमेश कुमार एल० एल० बी तृतीय वर्ष के छात्र के साथ चौकी इन्चार्ज अस्पताल चौराहा पवन कुमार मौर्या द्वारा अभद्रता किये जाने के मामले को लेकर प्रभावी कार्यवाई की मांग किया. राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने चेतावनी दिया कि न्याय न मिला तो कोतवाली का घेराव किया जायेगा.
एसपी को दिये ज्ञापन में कहा गया गया है कि गत 8 मार्च को चौकी इन्चार्ज पवन मौर्या द्वारा उमेश कुमार थाना कोतवाली बस्ती में बुलाया गया और उमेश को डाटा फटकारा गया. जब जानकारी मिली कि उमेश कुमार को कोतवाली में बैठा लिया गया है तो उन्होने अपना परिचय देते हुए बताया कि मैं राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी बोल रहा हूं,ैं आप हमारे संगठन के जिला मंत्री को क्यों थाने पर बैठा कर डाट फटकार रहें तो चौकी इनचार्ज पवन मौर्या द्वारा कहा गया कि ठीक है देख लेते है परन्तु उसके तुरन्त बाद पवन मौर्या ने उमेश कुमार को थाने के लॉकप में बंद कर उन्हे गाली गुप्ता दिया गया कहा कि तुम बहुत हिन्दू वादी नेता बनते हो और तुम इनसे उनसे फोन करवाओगे तथा थाने पर तैनात साजिद जमाल द्वारा गाली गुप्ता देते हुए कॉलर पकडकर थप्पड भी मारा व उमेश के घर वालो से बीस हजार रूपये की मांग किया गया.
राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने मांग किया है कि चौकी इन्चार्ज पवन मौर्या के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाए.ज्ञापन देने वालों में उमेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, आशीष यादव, रजनी चौधरी, सत्येंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार एडवोकेट, विजय कुमार चौरसिया एडवोकेट, कृष्ण अवतार, राम जी गौतम, विवेकानंद, भारत, शिवानंद, सिद्धार्थ शुक्ला आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है