बस्ती नगर पालिका करायेगी भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थलों का निर्माण
Leading Hindi News Website
On
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयन्ती अवसर पर अवस्थापना निधि से दो स्थलों पर नगर पालिका द्वारा भव्य भीमराव अंबेडकर स्मारक स्थल का निर्माण शुरू किये जाने की घोषणा नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया. यह जानकारी देते हुये नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि नगरपालिका परिषद बस्ती कार्यालय अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्थल एवं निर्मलीकुंड निकट बाबा साहब स्थल पर नई मूर्ति के साथ भव्य स्मारक के पुनर्निर्माण का कार्य प्रस्तावित है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बताया कि इन दोनों स्थलों पर नए तरह से निर्माण होगा जिसमें पुष्प पौधों के साथ साथ डिजाइनर लाइट की व्यवस्था रहेगी.अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि स्थल निर्माण का कार्य अवस्थापना निधि से होगा . इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, प्रस्ताव पास करा कर जल्द ही निर्माण कराया जाएगा .
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Apr 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-municipality-will-get-bhimrao-ambedkar-memorial-sites-constructed/article-25466
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है