बस्ती में कोरोना वायरस के 15 नये केस, 180 के पार हुई संख्या
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में कोरोना के 15 नये केस सामने आए जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 184 हो गई है. सोमवार को 13 नए मामले आने के बाद जिले में कुल ऐक्टिव केस की संख्या 136 हो गई है.
डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने नए मामलों की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि जिले में फिलहाल 43 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं और 5 की मौत हो चुकी है. ये सभी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं.
इससे पहले रविवार को जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने जानकारी दी कि जिले में कुल 542 सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है. उन्होंने बताया था कि जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.
बता दें जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद जिले में कुल 3 हॉटस्पॉट हो गए हैं जो सभी रुधौली क्षेत्र के हैं.
यह भी पढ़ें: Lockdown 5: बस्ती में दुकानों के खुलने की नई टाइमिंग, यहां पढ़ें DM का पूरा आदेश

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है