बस्ती में कोरोना के आंकड़ों की गलत जानकारी दिये जाने का सिलसिला जारी
बस्ती. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) स्थित बस्ती में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Basti Coronavirus) के गलत आंकड़ों का जारी किया जाना जारी है. इससे पहले बीते दिनों दी गई जानकारी में कहा था कि जिले में 240 मामले हैं लेकिन फिर बताया गया कि कुछ मामले ऐसे थे जो पहले से ही अस्पताल में भर्ती थे और उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसे गलती से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गलती से जोड़ दिया गया.
गुरुवार को जिलाधिकारी बस्ती ने मीडिया से यहां तक अपील की कि सिवाय सूचना अधिकारी बस्ती और DM Basti के दी गई जानकारी के कोई और जानकारी प्रकाशित ना करें. वहीं गलत आंकड़े जारी करने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. पहले प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 221 केस हैं. जारी की गई जानकारी में कहा गया था कि अब तक डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 59, मृतकों की संख्या 7 , एक्टिव केस -155 है. कहा गया था कि जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में 84 मरीज, सीएचसी मुंडेरवा में 10 और ओपेक हॉस्पिटल कैली में 60 भर्ती हैं.
वहीं शुक्रवार को रात 9.11 बजे जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन के फेसबुक पर दी गई जानकारी में कहा गया कि जिले में कुल 220 मामले ही हैं, जिसमें डिस्चार्ज की संख्या 59, एक्टिव केस की संख्या 154 और मृतकों की संख्या 7 है. रात 9 बजे जिलाधिकारी बस्ती की ओर से स्पष्ट किया गया कि 1 एंट्री गलत हो गई थी, ऐसे में फाइनल फिगर 220 है.
यह भी पढ़ें: युवाओं के सुझावों पर विधायक अजय सिंह ने दिया भरोसा, बोले- जनभागीदारी से बदलेगी हर्रैया की तस्वीर
यह भी पढ़ें: बस्ती में लक्ष्मण निषाद हत्याकांड पर सपा का बड़ा कदम, महेंद्र नाथ यादव ने परिवार को दी 1 लाख की सहायताजिलाधिकारी बस्ती ने जानकारी दी कि नवोदय विद्यालय में 101 मरीज भर्ती हैं जिसमें बस्ती के 84, संतकबीरनगर के 3 और सिद्धार्थनगर के 18 मरीज हैं. वहीं मुंडेरवा सीएचसी में बस्ती के 10, संतकबीरनगर 14 के मरीज भर्ती हैं. इसके साथ ही ओपेक कैली अस्पताल में बस्ती के 60, संतकबीर नगर के 1 और सिद्धार्थनगर 9 के मरीज भर्ती हैं.
DM Basti द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 5590 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 5313 सैंपल्स रिसीव्ड हो गए हैं जबकि 277 की रिपोर्ट्स का इंतजार जारी है. 2 जून को जिले में 83 रिपोर्ट्स आईं. वहीं 5084 निगेटिव रिपोर्ट्स आईं. इसके साथ ही शुक्रवार को 70 निगेटिव रिपोर्टस आईं और 150 सैंपल्स इकट्ठा किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में शुरू हुआ कोविड-19 परीक्षण केंद्र
बस्ती में कोरोना के आंकड़ों की गलत जानकारी दिये जाने का सिलसिला जारी
बस्ती. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) स्थित बस्ती में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Basti Coronavirus) के गलत आंकड़ों का जारी किया जाना जारी है. इससे पहले बीते दिनों दी गई जानकारी में कहा था कि जिले में 240 मामले हैं लेकिन फिर बताया गया कि कुछ मामले ऐसे थे जो पहले से ही अस्पताल में भर्ती थे और उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसे गलती से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गलती से जोड़ दिया गया.
गुरुवार को जिलाधिकारी बस्ती ने मीडिया से यहां तक अपील की कि सिवाय सूचना अधिकारी बस्ती और DM Basti के दी गई जानकारी के कोई और जानकारी प्रकाशित ना करें. वहीं गलत आंकड़े जारी करने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. पहले प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 221 केस हैं. जारी की गई जानकारी में कहा गया था कि अब तक डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 59, मृतकों की संख्या 7 , एक्टिव केस -155 है. कहा गया था कि जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में 84 मरीज, सीएचसी मुंडेरवा में 10 और ओपेक हॉस्पिटल कैली में 60 भर्ती हैं.
वहीं शुक्रवार को रात 9.11 बजे जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन के फेसबुक पर दी गई जानकारी में कहा गया कि जिले में कुल 220 मामले ही हैं, जिसमें डिस्चार्ज की संख्या 59, एक्टिव केस की संख्या 154 और मृतकों की संख्या 7 है. रात 9 बजे जिलाधिकारी बस्ती की ओर से स्पष्ट किया गया कि 1 एंट्री गलत हो गई थी, ऐसे में फाइनल फिगर 220 है.
जिलाधिकारी बस्ती ने जानकारी दी कि नवोदय विद्यालय में 101 मरीज भर्ती हैं जिसमें बस्ती के 84, संतकबीरनगर के 3 और सिद्धार्थनगर के 18 मरीज हैं. वहीं मुंडेरवा सीएचसी में बस्ती के 10, संतकबीरनगर 14 के मरीज भर्ती हैं. इसके साथ ही ओपेक कैली अस्पताल में बस्ती के 60, संतकबीर नगर के 1 और सिद्धार्थनगर 9 के मरीज भर्ती हैं.
DM Basti द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 5590 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 5313 सैंपल्स रिसीव्ड हो गए हैं जबकि 277 की रिपोर्ट्स का इंतजार जारी है. 2 जून को जिले में 83 रिपोर्ट्स आईं. वहीं 5084 निगेटिव रिपोर्ट्स आईं. इसके साथ ही शुक्रवार को 70 निगेटिव रिपोर्टस आईं और 150 सैंपल्स इकट्ठा किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में शुरू हुआ कोविड-19 परीक्षण केंद्र
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है