Basti: बैडमिन्टन के सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

Basti: बैडमिन्टन के सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज सभाकक्ष में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने विजेताओं को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया। साथ ही 9,10,11 सितंबर को बरेली में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खूब अभ्यास करने का सुझाव दिया।


अंडर- 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में संतकबीरनगर जनपद  के खिलाड़ी वैभव त्रिपाठी, आदित्य कुमार, राहुल और गणेश विजेता रहे। उपविजेता श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती के आंशिक कुमार, अभिषेक कुमार और विष्णु घोषित किए गए। अंडर -19 बालक वर्ग में बस्ती जनपद के खिलाड़ी हिरण,अनुराग कुमार और सुन्दरम गौड़ विजेता बने।


आयोजक प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहित किया। कहा कि छात्र छात्राओं के चतुर्दिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है।इसी लिए विद्यालयी शैक्षिक पंचांग में भी खेलों को पर्याप्त समय दिया जाता है। निर्णायक डा सुनील कुमार विश्वकर्मा, अमरजीत वर्मा व बाबू दौलतराम रहे। बस्ती के क्रीड़ा सचिव अमित यादव ने कहा कि बस्ती मंडल के सभी विजेताओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बरेली ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में सुनीता पाण्डेय,देवेन्द्र तिवारी,अजय कुमार,कृष्ण कुमार, अशोक कुमार पाण्डेय,सुभाष चन्द्र चौधरी,विकास सिंह, रमेश गुप्ता संदीप पाण्डेय,ओमनारायण शुक्ल, राजेश सिंह, रमेश चौधरी तथा महेंद्र उपस्थित रहे।

Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने का आरोप, डीएम से जांच की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है