बस्ती: रात में घर में घुसा युवक, विवाहित महिला से जबरदस्ती की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भेलमापुर निवासिनी मीना पाण्डेय पत्नी मनोज पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर घर में घुसकर दुराचार का प्रयास करने के मामले में दोषी के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।
एसपी को दिये पत्र में विवाहिता मीना पाण्डेय ने कहा है कि गत 21 अक्टूबर की रात्रि लगभग 11.30 बजे गांव के ही विवेक पाण्डेय पुत्र सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने बरामदे की लाइट बंद कर दरवाजे की कुण्डी को खोल दिया और जबरदस्ती करने लगा। उसने अपने पति को घटना की जानकारी दिया। विवेक पाण्डेय को पकड़कर बरामदे में बांध लिया। मामले की सूचना 112 पर पुलिस को दिया गया । 22 अक्टूबर को उसने थाने पर लिखित तहरीर दिया।
पुलिस ने उसे और उसके पति को थाने पर बैठाये रखा। सुलह कर लेने का दबाव बनाया। विवेक पाण्डेय आदि उस पर तहरीर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मीना पाण्डेय ने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है