बस्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 35 लाख रुपये का चालान, जानिए क्यों बढ़ी सख्ती!

बस्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 35 लाख रुपये का चालान, जानिए क्यों बढ़ी सख्ती!
बस्ती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अब तक 35 लाख रुपये का चालान, जानिए क्यों बढ़ी सख्ती!

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में बस्ती जिले में भी यातायात विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी लोगों को समझा रहे हैं कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके.

इस अभियान में खास ध्यान हेलमेट पर दिया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि रोज़ाना होने वाले अधिकतर हादसों में लोग सिर पर चोट लगने से घायल होते हैं, इसलिए हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए ज़रूरी है. पुलिस चाहती है कि लोग चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें.

अभियान के दौरान जिन वाहन चालकों ने नियमों का पालन नहीं किया, उनका चालान किया जा रहा है. जिन गाड़ियों पर शीशे में काली फिल्म लगी है, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट नहीं लगाई जा रही, या नंबर प्लेट पर विभाग का नाम या जाति सूचक शब्द लिखे हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है.

बस्ती से वाराणसी जाने वालों के लिए खुशखबरी, टांडा पुल खुलते ही राहत यह भी पढ़ें: बस्ती से वाराणसी जाने वालों के लिए खुशखबरी, टांडा पुल खुलते ही राहत

बस्ती के सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि प्रदेश में 1 नवंबर से यातायात माह शुरू हुआ है. इसका मकसद लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन कराना है. उन्होंने बताया कि अब तक बस्ती में 3 हजार से ज्यादा ई-चालान किए जा चुके हैं और करीब 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

बस्ती में निबन्ध प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत कर थाना प्रभारी ने बढाया हौसला यह भी पढ़ें: बस्ती में निबन्ध प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत कर थाना प्रभारी ने बढाया हौसला

On

About The Author

Vikas kumar Picture

“विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है