कोरोना संक्रमण कम हुआ है, खत्म नहीं - कृपालू महाराज

ram bhushan kripalu

अयोध्या. भगवान रामलला की जन्मस्थली अयोध्या के रामकोट स्थिति सिद्ध पीठ मंगल भवन के उत्तराधिकारी महंत कृपालु राम भूषण दास जी महाराज ने देश ने कोरोना संक्रमण कम होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रभु राम और हनुमान जी महाराज की कृपा से अन्य देशों की अपेक्षा भारत में संक्रमण जनसंख्या के अनुरुप कम रहा लेकिन हमें अभी भी सतर्क रहना होगा. कृपालु जी महाराज ने अपील की कि कोरोना का फैलाव भले ही कम है‌. लेकिन लोगों की जान जाने का सिलसिला अभी जारी है. लापरवाह लोगों की वजह से संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा रहा है. अभी तक जो लोगो कोरोना की जकड़ में नहीं आए यही वजह है कि वो लापरवाही बरत रहे हैं. व्यवस्थाओं पर अंगुली तो उठा देते है. लेकिन जागरूक कोई नहीं हो रहा है. 

    उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की मानें तो यदि बाजारों में मास्क उतारकर लोग घूमेंगे तो ऐसे लोग वापस घर पर पहुंचेंगे और उनके साथ कोरोना वायरस संक्रमण भी पहुंचेगा. जिससे परिवार के अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते है.गांव से लेकर शहर तक अब सबसे ज्यादा लापरवाही बरती जा रही है. इन पर काबू पाने का हर प्रयास विफल रहा है. जागरूकता के लिए लगातार प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपील करता आ रहा है लेकिन हर जगह अपील बेअसर हो रही है. अधिकतर व्यक्ति अब कोरोना को फैलाने में एक कदम आगे बढ़ रहे हैं.चेहरे पर मास्क नहीं लगा रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों से अयोध्या का संत समाज अपील करता है कि जब भी बाहर निकले मुंह ऊपर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें धार्मिक स्थल पर दर्शन करने आएं तो सरकार द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करें संत समाज भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने मठ मंदिरों में सभी कार्य संपन्न करेंगे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jun 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/corona-infection-has-reduced-but-not-over-says-kripalu-maharaj/article-6703
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है