Siddharth Nagar Crime News: पिता और दादी ने मासूम को उतारा मौत के घाट

Siddharth Nagar Crime News: पिता और दादी ने मासूम को उतारा मौत के घाट
crime news

संवाददाता सिद्धार्थनगर. जनपद मे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है जहाँ पर एक कलयुगी पिता एवं दादी ने  अपने ही डेढ़ वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. यह घृणित मामला शोहरतगढ़ के मडवा टोला नहरी का जहां पर  घरेलू एवं जायदाद के मामले को लेकर आपसी विवाद हुआ और पिता एवं दादी ने मिलकर एक मासूम की हत्या कर दिया . बच्चे की नानी ने पूरे मामले एवं विवाद को बताया और कहा कि यह मामला सास एवं बहु के विवाद से शुरू हुआ और इसी को मामला बढ़ता गया .

कहा कि सुबह चार बजे माँ के नही रहने पर बच्चे की हत्या कर दिया गया. शोहरतगढ़ पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुँचे कर लाश को कब्जे मे ले लिया.

वहीं इस मामले में जिले के एसपी यशवीर सिंह ने मामले का जायजा लिया और मामले को लेकर जानकारी देते बताया कि पिता एवं दादी द्वारा एक डेढ़ साल के बच्चे की पटक कर हत्या कर दिया गया है और मामले मे एफआईआर् दर्ज कर लिया गया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है