Siddharth Nagar News: सिद्धार्थनगर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे Akhilesh Yadav, कही ये बात

akhilesh yadav siddharth nagar news

Akhilesh Yadav In Siddharth Nagar: सिद्धार्थनगर जिले के कोड़रा ग्रांट के इस्लामनगर टोले में 14 मई की रात में हुई गोली कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  पीड़ित परिवार से मुलाकात की. 

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह अराजकता का माहौल है पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है. ठोको नीति के तहत यूपी की पुलिस जिसको चाहती है ठोक देती है और बाद में  किसी निर्दोष को फसा कर फाइल बंद कर देती है .

अखिलेश यादव ने कहा कि सिद्धार्थनगर जिले में हुई इस दर्दनाक घटना में भी पुलिस इसी तरह का कार्य कर रही है. परिवार वालों को डरा धमका कर उन्हें समझाया बुझाया जा रहा है और किसी अन्य व्यक्ति को दोषी करार देकर इस मामले को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि अगर परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ और परिवार न्याय के लिए आगे आता है तो सपा हर तरह से उनके साथ खड़ी रहेगी. इसके अलावा अखिलेश यादव ने भाजपा की योगी सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार में फैली अराजकता को भी गिनाया. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 May 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/siddharthnagar/siddharth-nagar-news-akhilesh-yadav-reached-to-meet-the-victims/article-10048
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है