सिद्धार्थनगर में नहीं थम रहा कोरोना, आज फिर आए चार नये मामले
सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश स्थित सिद्धार्थनगर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बुधवार को कोरोना के चार नये मामले सामने आए. मिली जानकारी के अनुसार ये चारो नये केस प्रवासी मजदूरों से जुड़े हुए हैं. इसके बाद जिले में कुल 28 मामले हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो मामले मुबंई से आए युवकों से जुड़े हैं जो 7 मई को जिले में आए थे. ये दोनों बांसी के क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे. वहीं दो मामले शोहरतगढ़ के क्वारंटीन सेंटर्स में थे.
इन सभी की रिपोर्ट बुधवार सुबह आई. इससे पहले कोरोना के पांच नये मामले सामने आए थे. मंगलवार को प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पांचों मरीजों को बर्डपुर स्थित आइसोलेश वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. सीएमओ सीमा राय ने जानकारी दी कि अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है.
मंगलवार को सामने आए 5 मामलों में दो सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल मसीन के क्वारंटीन सेंटर में पाए गए, 1 केस शोहरत गढ़ स्थित सुभाष चंद्र कॉलेज में पाया गया वहीं दो अन्य इटवा के अल मारूफ कॉलेज में मिले.
वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 42, सिद्धार्थनगर में 28 और संतकबीरनगर में 33 केस के बाद कुल मामले 103 हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: Basti Corona Update: बस्ती दो हॉटस्पॉट्स के लिए राहत भरी खबर, डीएम ने दी जानकारी

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है