यूपी में पान मसाला और तंबाकू बेचने वालों के लिए बड़ी खबर, खाने वाले होंगे परेशान, आदेश कल से लागू

Pan Masala & Tobacco Sell News

pan masala in up

Pan Masala & Tobacco News: उत्तर प्रदेश में 1 जून 2024 से पान मसाला और तंबाकू बेचने और खाने वालों के लिए बड़ी मुश्किलें होने वाली हैं. अब दुकानदार पान मसाला और तंबाकू दोनों एक साथ नहीं बेच सकते. वहीं खाने वालों को भी दोनों सामान अलग-अलग जगह से खरीदना होगा. अगर कोई दुकानदार ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. योगी सरकार में यह जानकारी एक अधिसूचना में दी है.

विभागीय अधिसूचना के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक  विनियम, 2011 के विनियम 2.3.4 में किसी भी खाद्य पदार्थ में तम्बाकू एवं निकोटिन को एक अवयव के रूप में प्रयोग किया जाना प्रतिबन्धित किया गया है, जिसके क्रम में ही उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में तम्बाकूयुक्त पान-मसाला/गुटखा के विनिर्माण / पैकिंग, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय पर दिनांक 01.04.2013 से प्रतिबन्ध लगाया गया है. उक्त विनियम 2:3.4 से तम्बाकू का प्रभावी अपमिश्रक होना सिद्ध है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है मामला
अधिसूचना के अनुसार संज्ञान में आया है कि विभिन्न पान-मसाला निर्माण इकाईयों द्वारा तम्बाकू का भी निर्माण पान-मसाला के ही ब्राण्डनेम अथवा किसी अन्य ब्राण्डनेम से किया जा रहा है तथा पान-मसाला के पाउच के साथ ही तम्बाकू के भी पाउच भण्डारित एवं विक्रय किए जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा  पारित आदेश में उक्त विनियम 2.3.4 का अनुपालन पूर्णतः कराए जाने का आदेश पारित किया है. विनिर्माण इकाईयों द्वारा अपने ब्राण्ड के पान-मसाला के साथ ही तम्बाकू का निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय करने से उपरोक्त विनियम एवं सर्वोच्च न्यायलय के आदेश की मूल भावना का अनुपालन नहीं हो रहा है.

यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल यह भी पढ़ें: यूपी में बस्ती, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी, मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा हाल

अधिसूचना में कहा गया है कि कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2) (a) में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत एतद्वारा एक ही परिसर में समान ब्राण्डनेम अथवा भिन्न ब्राण्डनेम से प्रभावी अपमिश्रक तम्बाकू निकोटिन के साथ पान-मसाला का विनिर्माण / पैकिंग, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय दिनांक 01.06.2024 से प्रतिबन्धित किया जाता है.

Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Panchayat Chunav: चुनाव पर सस्पेंस जारी, योगी सरकार के मंत्री बोले- कोर्ट के आदेश का इंतजार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
31 May 2024 By Vikas kumar

यूपी में पान मसाला और तंबाकू बेचने वालों के लिए बड़ी खबर, खाने वाले होंगे परेशान, आदेश कल से लागू

Pan Masala & Tobacco Sell News

Pan Masala & Tobacco News: उत्तर प्रदेश में 1 जून 2024 से पान मसाला और तंबाकू बेचने और खाने वालों के लिए बड़ी मुश्किलें होने वाली हैं. अब दुकानदार पान मसाला और तंबाकू दोनों एक साथ नहीं बेच सकते. वहीं खाने वालों को भी दोनों सामान अलग-अलग जगह से खरीदना होगा. अगर कोई दुकानदार ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. योगी सरकार में यह जानकारी एक अधिसूचना में दी है.

विभागीय अधिसूचना के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं मानक  विनियम, 2011 के विनियम 2.3.4 में किसी भी खाद्य पदार्थ में तम्बाकू एवं निकोटिन को एक अवयव के रूप में प्रयोग किया जाना प्रतिबन्धित किया गया है, जिसके क्रम में ही उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा में तम्बाकूयुक्त पान-मसाला/गुटखा के विनिर्माण / पैकिंग, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय पर दिनांक 01.04.2013 से प्रतिबन्ध लगाया गया है. उक्त विनियम 2:3.4 से तम्बाकू का प्रभावी अपमिश्रक होना सिद्ध है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है मामला
अधिसूचना के अनुसार संज्ञान में आया है कि विभिन्न पान-मसाला निर्माण इकाईयों द्वारा तम्बाकू का भी निर्माण पान-मसाला के ही ब्राण्डनेम अथवा किसी अन्य ब्राण्डनेम से किया जा रहा है तथा पान-मसाला के पाउच के साथ ही तम्बाकू के भी पाउच भण्डारित एवं विक्रय किए जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा  पारित आदेश में उक्त विनियम 2.3.4 का अनुपालन पूर्णतः कराए जाने का आदेश पारित किया है. विनिर्माण इकाईयों द्वारा अपने ब्राण्ड के पान-मसाला के साथ ही तम्बाकू का निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय करने से उपरोक्त विनियम एवं सर्वोच्च न्यायलय के आदेश की मूल भावना का अनुपालन नहीं हो रहा है.

अधिसूचना में कहा गया है कि कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 (2) (a) में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत एतद्वारा एक ही परिसर में समान ब्राण्डनेम अथवा भिन्न ब्राण्डनेम से प्रभावी अपमिश्रक तम्बाकू निकोटिन के साथ पान-मसाला का विनिर्माण / पैकिंग, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय दिनांक 01.06.2024 से प्रतिबन्धित किया जाता है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/up-pan-masala-news-1-june-2024-now-retailers-cant-sell-tobacco-and-pan-masala-together/article-14120
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है