यूपी के बस्ती, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते जाएगा यह एक्स्प्रेसवे, हवाई जहाज भी पाएगा उतर

यूपी के बस्ती, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते जाएगा यह एक्स्प्रेसवे

एक्सप्रेसवे बाराबंकी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 22 जिलों को बल्ले बल्ले कर रहा है यह एक्सप्रेसवे, प्रदेश का एक और लंबा एक्सप्रेसवे बाराबंकी से गुजरेगा। गोरखपुर से शामली तक 22 जिलों से गुजरने वाले 700 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रोडमैप एनएचएआई ने बनाया है। डीपीआर बनने के बाद ही पूरा नक्शा सामने आएगा। यह जिले का दूसरा एक्सप्रेसवे होगा जो करीब 50 किमी तक का क्षेत्र कवर करेगा।

एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्ट से यूपी में सड़क कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपातकालीन स्थितियों के लिए हवाई पट्टी का निर्माण होगा। बाराबंकी-बहराइच हाईवे को अयोध्या हाईवे की तरह से फोरलेन बनाया जाएगा। किसानों की जमीन खरीदने की तैयारी हो रही है। हाईवे पर रामनगर इलाके में सरयू नदी पर नया पुल बनेगा। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया कहते हैं कि जल्द ही जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

एक अधिकारी के अनुसार योगी सरकार उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के कई परियोजनाएं चला रही है। अगले एक दशक में यातायात और बढ़ जाएगा। पूरब के जिलों को पश्चिमी यूपी से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने पर चर्चा हो रही है। गोरखपुर.शामली एक्सप्रेसवे को अंबाला.शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर और दिल्ली,देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में रोड नेटवर्क को और मजबूत किया जा सकेगा। अगर किसी को लखनऊ से गोरखपुर जाना है तो बाराबंकी, अयोध्या की आबादी व कारोबारी क्षेत्र से गुजरे बिना सीधे जा सकेगी। बाराबंकी में यह एक्सप्रेसवे शहर के आसपास से ही गुजरने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार बाराबंकी को एससीआर में शामिल करने की प्रस्तावित योजना के दृष्टिगत डीपीआर बनेगा।

लखनऊ में टोल प्लाजा का नया खेल सामने, इस तरह ट्रकों को कराया जाता था पास यह भी पढ़ें: लखनऊ में टोल प्लाजा का नया खेल सामने, इस तरह ट्रकों को कराया जाता था पास

इसमें जिले का करीब 50 किमी का क्षेत्र प्रभावित होगा। बस्ती, संतकबीर नगर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर समेत करीब 22 जिले जुड़ेंगे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि एक्सप्रेसवे को लेकर अभी डीपीआर तैयार नहीं है। इस दिशा में अगली बैठक होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
31 Oct 2024 By Shambhunath Gupta

यूपी के बस्ती, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते जाएगा यह एक्स्प्रेसवे, हवाई जहाज भी पाएगा उतर

एक्सप्रेसवे बाराबंकी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 22 जिलों को बल्ले बल्ले कर रहा है यह एक्सप्रेसवे, प्रदेश का एक और लंबा एक्सप्रेसवे बाराबंकी से गुजरेगा। गोरखपुर से शामली तक 22 जिलों से गुजरने वाले 700 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का रोडमैप एनएचएआई ने बनाया है। डीपीआर बनने के बाद ही पूरा नक्शा सामने आएगा। यह जिले का दूसरा एक्सप्रेसवे होगा जो करीब 50 किमी तक का क्षेत्र कवर करेगा।

एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्ट से यूपी में सड़क कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपातकालीन स्थितियों के लिए हवाई पट्टी का निर्माण होगा। बाराबंकी-बहराइच हाईवे को अयोध्या हाईवे की तरह से फोरलेन बनाया जाएगा। किसानों की जमीन खरीदने की तैयारी हो रही है। हाईवे पर रामनगर इलाके में सरयू नदी पर नया पुल बनेगा। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया कहते हैं कि जल्द ही जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

एक अधिकारी के अनुसार योगी सरकार उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के कई परियोजनाएं चला रही है। अगले एक दशक में यातायात और बढ़ जाएगा। पूरब के जिलों को पश्चिमी यूपी से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने पर चर्चा हो रही है। गोरखपुर.शामली एक्सप्रेसवे को अंबाला.शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर और दिल्ली,देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में रोड नेटवर्क को और मजबूत किया जा सकेगा। अगर किसी को लखनऊ से गोरखपुर जाना है तो बाराबंकी, अयोध्या की आबादी व कारोबारी क्षेत्र से गुजरे बिना सीधे जा सकेगी। बाराबंकी में यह एक्सप्रेसवे शहर के आसपास से ही गुजरने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार बाराबंकी को एससीआर में शामिल करने की प्रस्तावित योजना के दृष्टिगत डीपीआर बनेगा।

इसमें जिले का करीब 50 किमी का क्षेत्र प्रभावित होगा। बस्ती, संतकबीर नगर, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर समेत करीब 22 जिले जुड़ेंगे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि एक्सप्रेसवे को लेकर अभी डीपीआर तैयार नहीं है। इस दिशा में अगली बैठक होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/this-expressway-will-go-through-ups-basti-barabanki-gonda-lucknow/article-15911
On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।