यूपी के इस जिले में पांच जिन तक बंद रहेगा रेलवे फाटक, अब इस रूट का करना होगा इस्तेमाल

Meerut news

meerut news

Meerut News: बृहस्पतिवार से लेकर 5 दिनों तक मेरठ का बिजली बंबा बाईपास रेलवे फाटक बंद रहने वाला है. खबरों के मुताबिक, रेल ट्रैक की मरम्मत की वजह से बीते 5 सितंबर की सुबह 5:00 से लेकर 9 सितंबर की रात 8:00 तक रेलवे फाटक पर आना-जाना बंद करवा दिया गया है. ऐसा होने के कारण मेरठ के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कार व बाइक शहर से और बाजोट गांव के रास्ते होकर जा रहे हैं.

आपको यह बता दे कि यह फाटक 4 सितंबर को ही बंद होने वाला था परंतु शहर में राज्यपाल के आने की वजह से बिजली बंबा बाईपास के रेलवे फाटक को बंद करना एक दिन आगे बढ़ गया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो कि मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग से होते हुए जाने वाली है, इसी कारण से रेल ट्रैक पर मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है. यही कारण है कि 5 सितंबर की सुबह से और 9 सितंबर की रात्रि 8:00 तक फाटक को बंद रखा जाएगा, रेल ट्रैक की मरम्मत के साथ-साथ पत्थरों को बदलने का कार्य भी किया जा रहा है. 

जगवीर सिंह जो की बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं उन्होंने इस विषय पर बताया है कि "इस रेल ट्रैक की मरम्मत इसीलिए की जा रही है क्योंकि इस पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलवाया जाएगा और रेल ट्रैक का मरम्मत होना काफी महत्वपूर्ण भी है." राघवेंद्र कुमार मिश्रा जो कि एसपी यातायात है उन्होंने कहा है कि "जब तक रेल ट्रैक का मरम्मत हो रहा है तब तक भारी वाहनों को खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से निकाला जाएगा. इस कारण से शहर में जाम न लग सके, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है."

यूपी के इन जिलों में बढ़ाई गई निगरानी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में बढ़ाई गई निगरानी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Sep 2024 By Shobhit Pandey

यूपी के इस जिले में पांच जिन तक बंद रहेगा रेलवे फाटक, अब इस रूट का करना होगा इस्तेमाल

Meerut news

Meerut News: बृहस्पतिवार से लेकर 5 दिनों तक मेरठ का बिजली बंबा बाईपास रेलवे फाटक बंद रहने वाला है. खबरों के मुताबिक, रेल ट्रैक की मरम्मत की वजह से बीते 5 सितंबर की सुबह 5:00 से लेकर 9 सितंबर की रात 8:00 तक रेलवे फाटक पर आना-जाना बंद करवा दिया गया है. ऐसा होने के कारण मेरठ के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कार व बाइक शहर से और बाजोट गांव के रास्ते होकर जा रहे हैं.

आपको यह बता दे कि यह फाटक 4 सितंबर को ही बंद होने वाला था परंतु शहर में राज्यपाल के आने की वजह से बिजली बंबा बाईपास के रेलवे फाटक को बंद करना एक दिन आगे बढ़ गया. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जो कि मेरठ-हापुड़ रेल मार्ग से होते हुए जाने वाली है, इसी कारण से रेल ट्रैक पर मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है. यही कारण है कि 5 सितंबर की सुबह से और 9 सितंबर की रात्रि 8:00 तक फाटक को बंद रखा जाएगा, रेल ट्रैक की मरम्मत के साथ-साथ पत्थरों को बदलने का कार्य भी किया जा रहा है. 

जगवीर सिंह जो की बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं उन्होंने इस विषय पर बताया है कि "इस रेल ट्रैक की मरम्मत इसीलिए की जा रही है क्योंकि इस पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलवाया जाएगा और रेल ट्रैक का मरम्मत होना काफी महत्वपूर्ण भी है." राघवेंद्र कुमार मिश्रा जो कि एसपी यातायात है उन्होंने कहा है कि "जब तक रेल ट्रैक का मरम्मत हो रहा है तब तक भारी वाहनों को खरखौदा-मोहिद्दीनपुर-मेरठ मार्ग से निकाला जाएगा. इस कारण से शहर में जाम न लग सके, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है."

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/meerut-news-railway-gates-will-remain-closed-till-five-in-this-district/article-15041
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।