यूपी के इस जिले में अगले तीन दिन नहीं आएगी लाइट, होगी भारी दिक्कत
उत्तर प्रदेश: स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं को आने वाले 3 दिनों तक बिजली आपूर्ति में असुविधा का सामना करना पड़ेगा. फूलपुरा ग्रामीण स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों पर आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के अंतर्गत मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 30 मई से 1 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
विद्युत वितरण उपकेंद्र फूलपुरा से निर्गत 11 केवी भूपतपुर फीडर, मैलहन फीडर और प्रतापपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जर्जर हो चुकी बिजली की तारों और खंभों को बदला जाना है. यह कार्य विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इस विषय में जानकारी देते हुए फूलपुरा विद्युत उपखंड के अवर अभियंता (JE) इंजी. अमन सिंह ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई को पूरी तरह से रोका जाएगा. उन्होंने बताया कि यह मरम्मत कार्य आवश्यक है ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को सुचारू और निर्बाध बिजली मिल सके. इंजी. अमन सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अस्थायी असुविधा में विभाग का सहयोग करें और अनावश्यक शिकायतों से बचें. उन्होंने कहा, “हमारी टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है, ताकि निश्चित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके.” स्थानीय प्रशासन ने भी जनता से अपील की है कि इस दौरान संयम बरतें और जरूरी कामों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी है.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।