यूपी में सरकार का किसानों को बड़ा फायदा, मिलेंगे 205 करोड़ रुपए
.png)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारें जहां विकास के आयामों, उद्योगों, कारखानों को बंद करने और उन्हें बेचने में लगी रहती थीं, वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार नव सृजन और नया निर्माण कर विकास का माहौल बनाने में जुटी हुई है।
इन प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण
किसानों को सम्मान, दोगुना लाभ मिलने की संभावना
आगरा विकास प्राधिकरण ने चूंकि वर्ष 2010 में भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी, उस पर अर्जन की नई नीति नहीं आई थी। इसीलिए नई दर से किसानों को प्रतिकर देने में बाधा आ रही थी। इसीलिए आगरा विकास प्राधिकरण ने बोर्ड में बैठक में फैसला किया कि बढ़ी हुई राशि को अनुग्रह राशि के रूप में देकर इसे ले लिया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जो बड़ा फैसला लिया है वह फैसला सीधे तौर पर किसानों को मालामाल करने वाला फैसला है। यह फैसला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले दो गांवों के किसानों के लिए किया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर का विस्तार करते हुए ग्रेटर आगरा शहर बसाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बसाए जा रहे ग्रेटर आगरा शहर के लिए रहमन कला तथा रायपुर गांव की 443 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। आगरा विकास प्राधिकरण (।हतं क्मअमसवचउमदज ।नजीवतपजल) दोनों गांवों की 443 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर चुका है। जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है उन किसानों को भूमि का मुआवजा बहुत ही कम रेट पर दिया गया है। इस कारण किसान अपनी जमीन उत्तर प्रदेश सरकार को नहीं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने आगरा के रहमन कलां तथा रायपुर गांव के किसानों को उनकी अधिग्रहित जमीन के बदले 205 करोड़ रूपए की अनुग्रह राशि देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में किसानों को 205 करोड़ रूपए देने का प्रस्ताव पास कर दिया है।