Up Lockdown News: यूपी में 1 हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, यहां जानें पूरी जानकारी

Up Lockdown News: यूपी में 1 हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, यहां जानें पूरी जानकारी
Basti Lockdown News

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच राज्य सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 1 हफ्ते और बढ़ा दिया है. अब राज्य में 31 मई दिन सोमवार की सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा. इस बाबत जल्द ही विस्तृत गाइडलाइंस जारी की जाएगी.

एक बयान में उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका को सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है. इसी भावना के साथ हमने कोविड की इस द्वितीय लहर में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की नीति अपनाई है. प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं. संक्रमण की चेन तोड़ने में इससे आशातीत सहायता मिल रही है. प्रदेशवासियों की ओर से भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है.

बस्ती में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका यह भी पढ़ें: बस्ती में वोट चोरी के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

Up Lockdown News: सरकार ने कहा- एक्टिव केस हो रहे हैं कम

कहा गया कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं. ऐसे में 31 मई की प्रातः 07 बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है. वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं जारी रहेंगी. इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर दी जाएं.

बता दें राज्य में शनिवार को 6046 नए मामले पाए गए और 17,540 लोग ठीक हुए. वहीं 226 लोगों की मौत हुई. अब तक राज्य में 1 लाख 55 हजार 7 सौ 16 लोग ठीक हो चुके हैं और 18 हजार 9 सौ 78 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में फिलहाल 94 हजार 4 सौ 82 एक्टिव केस हैं.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है