बांदा की सुनसान रात में चली गोलियां, यूपी में सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट, मुठभेड़ में शातिर बदमाश आमिर घायल
बदमाशों ने पहले पिटाई शुरू की और जब पंकज ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। इसके बाद वे गहनों और नकदी से भरा भारी बैग लूट कर फरार हो गए। यह घटना होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना मिलते ही भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी बांदा ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए चार टीमें बनाई और जांच तेज की गई। इस दौरान सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश आमिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने निकला है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की और आमिर को घेर लिया। खुद को फंसता देख आमिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में आमिर घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए गहने, कैश, बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में आमिर ने कबूल किया कि वह नशे और शौक के चलते लूट की घटनाओं में शामिल होता है। उसके खिलाफ पहले से ही 12 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेजबांदा एसपी के मुताबिक दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। इस सनसनीखेज वारदात ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की तफ्तीश जारी है और बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।