यूपी के इस ज़िले में खर्च होंगे 56 करोड़ रुपए, स्मार्ट होगा शहर
अब अयोध्या की सुरक्षा और शहर प्रबंधन और भी अधिक मजबूत किया जाएगा. सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत अयोध्या और फैजाबाद में कुल 1000 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाया जाएगा.
इस पूरे प्रोजेक्ट पर 56 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. ये कैमरे विशेष रूप से उन इलाकों में लगाए जाएंगे, जहां पर अधिक भीड़ रहती है व जो सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं. मंदिरों के आसपास, बाजारों में, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर इन कैमरों की निगरानी रहेगी.
नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के सहयोग से एक आधुनिक कंट्रोल रूम का निर्माण किया जाएगा. इस कंट्रोल रूम से सभी कैमरों की लाइव फीड देखी जाएगी. पुलिस और प्रशासन की टीम हर गतिविधि पर नजर रखेगी. साथ ही अगर शहर में कहीं जलभराव व स्ट्रीट लाइट खराब होने जैसी कोई समस्या आती है, तो कंट्रोल रूम से संबंधित विभाग को तुरंत सूचना भेजी जाएगी.
यह ध्यान देने योग्य है कि इससे पहले सेफ सिटी योजना के अंतर्गत अयोध्या में 1300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं. ये कैमरे अमानीगंज के जलकल कार्यालय में बने ITMS (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से जुड़े हैं. कई कैमरे निजी दुकानों और घरों में भी लगाए गए हैं, जिन्हें अब एक साझा डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा गया है.
पुनीत ओझा जो की नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता है उन्होंने जानकारी दी है कि "जैसे ही सरकार से आखिरी मंजूरी मिलेगी, इस योजना पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा."
पिछले वर्ष राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या की महत्ता और श्रद्धा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसे देखते हुए योगी सरकार अयोध्या को एक ऐसा धार्मिक शहर बनाना चाहती है जो आधुनिक सुविधाओं से भी पूरी तरह सुसज्जित हो ताकि आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को आस्था के साथ ही विशेष सुविधा भी मिल सके.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।