सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी सिनेमा की दुनिया में दस्तक देने तैयार

सनी देओल ने फिल्म पल पल दिल के पास से अपने बड़े बेटे करण को फिल्मों में लॉन्च किया था और अब उनके छोटे बेटे राजवीर भी सिनेमा की दुनिया में दस्तक देने वाले हैं। यह तो आप जानते हैं कि सूरज बडज़ात्या उन्हें बॉलीवुड के दर्शन कराएंगे, लेकिन शायद इस बात से नावाकिफ होंगे कि फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद कार्तिक आर्यन थे। राजवीर की एंट्री उनके बाद हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सबसे पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन से संपर्क किया गया था। हालांकि, कार्तिक ने फिल्म साइन क्यों नहीं की, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है। उनके बाद जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी से बात की गई, लेकिन फिर राजवीर को फिल्म में साइन किया गया। राजवीर पिछले काफी समय से बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे थे और अब वह अपनी फिल्मी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।

राजवीर की पहली फिल्म के निर्माता सूरज बडज़ात्या हैं। फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हैं। सूरज बडज़ात्या के बेटे अवनीश बडज़ात्या इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे। उन्होंने ही फिल्म की कहानी लिखी है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों का नाम अभी सामने नहीं आया है। राजवीर के साथ किसी नई हसीना को फिल्म में कास्ट किया जाएगा।

Basti News: वार्षिकोत्सव में परीक्षाफल का वितरणः पुरस्कृत हुये मेधावी छात्रः रोली को मिली साईकिल यह भी पढ़ें: Basti News: वार्षिकोत्सव में परीक्षाफल का वितरणः पुरस्कृत हुये मेधावी छात्रः रोली को मिली साईकिल

धर्मेंद्र ने इस साल मार्च में सोशल मीडिया पर राजवीर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, मेरा पोता राजवीर देओल, अवनीश बडज़ात्या के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। आप लोगों से प्रार्थना है कि आप भी इस पर उसी तरह अपना प्यार बरसाएं जैसा आपने मुझ पर बरसाया है। उधर चाचा बॉबी देओल ने लिखा था, राजश्री प्रॉडक्शन ने राजवीर देओल और अवनीश बडज़ात्या के साथ फिल्म की घोषणा की है। एक खूबसूरत सफर का इंतजार है।

Basti News: बैण्ड बाजे संग बच्चों ने निकाली ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली यह भी पढ़ें: Basti News: बैण्ड बाजे संग बच्चों ने निकाली ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली

बता दें कि सनी देओल के बड़े बेटे करण ने 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उनकी इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। समीक्षकों से भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। करण देओल अब अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
29 Sep 2021 By Bhartiya Basti

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर भी सिनेमा की दुनिया में दस्तक देने तैयार

सनी देओल ने फिल्म पल पल दिल के पास से अपने बड़े बेटे करण को फिल्मों में लॉन्च किया था और अब उनके छोटे बेटे राजवीर भी सिनेमा की दुनिया में दस्तक देने वाले हैं। यह तो आप जानते हैं कि सूरज बडज़ात्या उन्हें बॉलीवुड के दर्शन कराएंगे, लेकिन शायद इस बात से नावाकिफ होंगे कि फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद कार्तिक आर्यन थे। राजवीर की एंट्री उनके बाद हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सबसे पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन से संपर्क किया गया था। हालांकि, कार्तिक ने फिल्म साइन क्यों नहीं की, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है। उनके बाद जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी से बात की गई, लेकिन फिर राजवीर को फिल्म में साइन किया गया। राजवीर पिछले काफी समय से बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रहे थे और अब वह अपनी फिल्मी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।

राजवीर की पहली फिल्म के निर्माता सूरज बडज़ात्या हैं। फिल्म राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हैं। सूरज बडज़ात्या के बेटे अवनीश बडज़ात्या इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालेंगे। उन्होंने ही फिल्म की कहानी लिखी है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित होगी। फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों का नाम अभी सामने नहीं आया है। राजवीर के साथ किसी नई हसीना को फिल्म में कास्ट किया जाएगा।

धर्मेंद्र ने इस साल मार्च में सोशल मीडिया पर राजवीर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, मेरा पोता राजवीर देओल, अवनीश बडज़ात्या के साथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहा है। आप लोगों से प्रार्थना है कि आप भी इस पर उसी तरह अपना प्यार बरसाएं जैसा आपने मुझ पर बरसाया है। उधर चाचा बॉबी देओल ने लिखा था, राजश्री प्रॉडक्शन ने राजवीर देओल और अवनीश बडज़ात्या के साथ फिल्म की घोषणा की है। एक खूबसूरत सफर का इंतजार है।

बता दें कि सनी देओल के बड़े बेटे करण ने 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उनकी इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। समीक्षकों से भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। करण देओल अब अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

https://bhartiyabasti.com/sunny-deol-s-younger-son-rajveer-is-also-ready-to-knock-in-the-world-of-cinema/article-8578
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है