Vaccination In Siddharthnagar: 18-44 के टीकाकरण के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, कल से होगा वैक्सीनेशन

पंजीकरण की प्रक्रिया दिनांक 30 मई 2021 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ

Covishield And Covaxin Vaccine

सिद्धार्थनगर. कोविड-19 के रोकथाम में कोविड-19 टीकाकरण काफी हद तक प्रभावी रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु विभिन्न चरणों में आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया है. इसी क्रम में 01 जून 2021 से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग को उक्त टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है, जिसके लिए लाभार्थी को cowin पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत बुक स्लाट पर टीकाकरण कराया जा सकता है. पंजीकरण की प्रक्रिया दिनांक 30 मई 2021 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी. 

जनपद में इसके लिए कुल  6 सत्र स्थल (जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर, अरबन हेल्थ पोस्ट पुराना नौगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज) स्थापित किए गए हैं. 

पूर्व से पंजीकृत लाभार्थियों का इन सत्रों पर प्रतिदिन अधिकतम 200 लाभार्थी को टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा. पंजीकरण के समय चयनित बुक स्लाट स्थल पर ही लाभार्थी का टीकाकरण होगा. उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थनगर डॉ0 संदीप चैधरी ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 May 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/siddharthnagar/vaccination-in-siddharthnagar-covid19-news-naugarh-covid/article-6475
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है