अयोध्या में ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन, यहां जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

Rozgar Mela 2021 Ayodhya: कम्पनियों द्वारा 1437 पदों हेतु होगा चयन

अयोध्या में ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन, यहां जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
Rojgar Mela

अयोध्या. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के तत्वावधान में 9 जून 2021 को प्रातः 10 बजे से घर बैठें ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें निजी क्षेत्र की विविध सेक्टरो की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 1437 पदो हेतु चयन किया जायेगा. यह रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन हैं.

इस रोजगार मेलें में रोजगार के इच्छुक प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या में आने की आवश्यकता नही हैं. कम्पनियों के एचआर द्वारा आवेदक के मोबाइल नम्बर पर ही घर बैठें साक्षात्कार लिया जायेगा, एवं चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नम्बर पर ही चयन की सूचना दी जायेगी.

आवेदक को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से सेवायोजन विभाग के  वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपनी योग्यता के अनुरूप कम्पनी में आवेदन करना होगा. कम्पनीं का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता हैं कि वे रोजगार मेला आई0डी0- 4118 पर दिनांक 8 जून 2021 की अपरान्ह 2 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें.

UP में सड़क का घटिया निर्माण! करोड़ों की सड़क हाथ से ही उखड़ रही, वीडियो वायरल यह भी पढ़ें: UP में सड़क का घटिया निर्माण! करोड़ों की सड़क हाथ से ही उखड़ रही, वीडियो वायरल

 

UP में आज 90 हजार जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी खातों में भेजेंगे 900 करोड़ रुपये यह भी पढ़ें: UP में आज 90 हजार जरूरतमंद परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी खातों में भेजेंगे 900 करोड़ रुपये

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है