बेरोजगारों के लिए बस्ती में पहल: नौकरी के लिए इन ट्रेड्स में मिलेगी ट्रेनिंग

Rojgar Mela

बस्ती. सेवा योजन विभाग के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सेवा-मित्र एप्लिकेशन जारी किया गया है. उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वतः रोजगार के क्षेत्रों इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, आया चाइल्ड केयरटेकर, एसी, वाटरकूलर, फोटोग्राफर, कारपेन्टर, वाशिंग मशीन मकैनिक में ट्रेनिंग मिलेगी.

इसके साथ ही कम्प्यूटर रिपेयर एण्ड वर्किंग, घर पर योग शिक्षक, कंस्टेªक्शन लेबर, घर पर फिटनेश शिक्षक, कुक आहार विशेषज्ञ, ड्राईवर, पैकर एवं मूवर्स, माईक्रो वेव रिपेयर, माली, मोबाईल फोन रिपेयर, टेलर, कार रिपेयर, लैपटाप सर्विस, मोटर साईकिल रिपेयर, मेड हाउस किपिंग, गैस चूल्हा रिपेयर, नर्स, जनरेटर रिपेयर, पेन्टर, इन्वरटर रिपेयर, फ्रिज रिपेयर, सिक्योरिटी गार्ड, लान्ड्री सर्विस, अध्यापक, वित्तीय सलाहकार, संगीत शिक्षक, आयकर सलाहकार, बीमा सलाहकार, आटो मकैनिक, टीवी रिपेयर सहित कुल 39 ट्रेडों में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेंगी.

DM Basti ने कहा कि बेरोजगार इच्छुक अभ्यर्थी सेवा प्रदान करने हेतु sewayojan.up.nic.in पोर्टल के होम पेज से अपना पंजीकरण कराने हेतु आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकता है अथवा सेवा योजन कार्यालय से सीधे प्राप्त कर सकते है. आवेदन हेतु आवेदक अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र, पुलिस द्वारा निर्धारित प्रारूप पर प्रदत्त चरित्र प्रमाण पत्र, कौशल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं दस रूपये के गैर स्टाम्प पर नोटरी ओथ कमिश्नर द्वारा अभिप्रमाणित शपथ पत्र को संलग्नकर सेवा योजन कार्यालय में जमा किया जा सकेगा.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
16 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/initiative-for-the-unemployed-in-basti-uttar-pradesh-in-these-trades-training-will-be-provided/article-3838
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है