शेरे नशिस्त, काव्य गोष्ठी मत सुनायें शायरी दरबार में
बस्ती (Basti News)अदबी संगम की ओर से रहमतगंज में शेरे नशिस्त, काव्य गोष्ठी का आयोजन अधिवक्ता मकील अहमद की अध्यक्षता में किया गया। उस्ताद शायर ताजीर वस्तवी के नाते पाक से शुरू गोष्ठी का संचालन विनोद उपाध्याय ने करते हुये कुछ यूं कहा ‘ लगता है सारा जहां सो गया है, जमी सो गई आसमां सो गया है, के माध्यम से आज के हालात को बयां किया। वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ की रचना ‘ आपने छोड़ा हमें मजधार में, क्या कोताही थी हमारे प्यार में, आप शायर हैं तो शायर ही रहें, मत सुनायें शायरी दरबार में’ को सराहा गया।
अफजल हुसेन अफजल के शेर ‘ हर जतन मैंने किया रिश्ता निभाने के लिये, जंग हारी घर में कसदन, घर बचाने के लिये’ एवं सागर गोरखपुरी की रचना ‘ ना मे छिपाये रखते हैं जो हां कभी-कभी, ऐसे भी मिलते रहते हैं मेहरबा कभी-कभी’ पर वाह वाही मिली। हरीश दरवेश ने कुछ यूं कहा- वही जुल्फें, वही जिक्रे, जवानी आज भी क्यूं है, गजल में बस मोहब्बत की कहानी आज भी क्यूं हैं। खैरूल बशर के शेर ‘ जिन्दगी दर्द कोई जब भी नया देती है, एक नया फूल तबीयत में खिला देती है एवं वसीर खान के शेर ‘ नाहक ही अपनी जान को कुरबान क्या करें, वो ह्रिसो हो सारी फौज तो सुल्तान क्या करें’ ने नशिस्त को ऊंचाई दी। रामचन्द्र राजा की रचना ‘ अब इल्तजा मेरी है, मेेरे पास तुम रहो, फिर क्या पता ये प्रेम की बरसात हो न हो, मंसूर कासमी के शेर ‘ मेरे हर ख्याब की सोई हुई ताबीर बोलेगी, नजर में डाल दंू, तूं क्या तेरी तस्वीर बोलेगी’ को सराहना मिली।

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है