पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली

पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली
Images 2 1

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित निगमबोध घाट (NigambodhGhat) पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके बेटे रोहन जेटली ने उन्हें मुखाग्नि दी. जेटली का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया.

इससे पहले जेटली का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के राष्ट्रीय कार्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया.

बता दें शनिवार को दोपहर 12.07 बजे जेटली ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS – एम्स) में आखिरी सांस ली.

जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा के नेताओं समेत विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी(  PM Narendra Modi) फिलहाल फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा पर हैं.

जेटली के अवसान की सूचना मिलते ही पीएम ने उनके परिजनों से बात की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेटली के बेटे रोहन ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह देश काम करने गए हैं और यात्रा पूरी कर के वापस लौटें.

बहरीन में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जेटली को याद करते हुए कहा कि ‘उनका दोस्त चला गया.’ पेशे से वकील रहे अरुण जेटली उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) से राज्यसभा सांसद थे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Aug 2019 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/arun-jaitley-funeral-at-nigambodh-ghat-delhi/article-384
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है