सरकार की अक्टूबर तक विज्ञापन की योजना

सरकार की अक्टूबर तक विज्ञापन की योजना
Dainik Bhartiya Basti

नयी दिल्ली  सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वैपकॉस का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) अगले साल मार्च के अंत तक आ सकता है. निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने आईपीओ के जरिये वैपकॉस में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए पंजीयक तथा विज्ञापन एजेंसी की नियुक्ति को फरवरी में निविदा निकाली थी. जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकॉस जल, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए परामर्शक, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण सेवाएं उपलब्ध कराती है. कंपनी अफगानिस्तान और अन्य देशों को भी अपनी सेवाएं देती है. अधिकारी ने कहा कि महामारी की वजह से आईपीओ में कुछ विलंब हुआ है. कंपनी अपने विदेशी परिचालन के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया में है. हमें उम्मीद है कि मूल्यांकन का काम दो माह में पूरा हो जाएगा. इसके अलावा सरकार राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) में आईपीओ के जरिये अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की तैयारी कर रही है. इस हिस्सेदारी बिक्री को सलाहकार की नियुक्ति के लिए सरकार ने बोलियां मांगी हैं. सरकार ने 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. अभी तक सरकार एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लि.और हुडको में हिस्सेदारी बिक्री के जरिये 8,300 करोड़ रुपये जुटा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Sep 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/government-plans-to-bring-wapcos-ipo-by-march/article-7955
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है