बीजेपी नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Upendra Dutt Shukla

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला (Upendra dutt shukla) का देहांत हो गया.  उपेंद्र दत्त शुक्ला की संगठन  में अच्छी पकड़ थी.

पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ला  की पहचान ब्राह्मण नेता के तौर पर थी. वह राज्यसभा सांसद और वर्तमान में केंद्र में मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के बेहद करीबी बताए जाते थे. मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला का देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उनके निधन की खबर क्षेत्र में फैलने के बाद लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा होने लगे.

बता दें यूपी में जब राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री भारत सरकार) की सरकार थी, तो शुक्ला गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे. गोरखपुर निवासी विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शुक्ला विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
10 May 2020 By Bhartiya Basti

बीजेपी नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला (Upendra dutt shukla) का देहांत हो गया.  उपेंद्र दत्त शुक्ला की संगठन  में अच्छी पकड़ थी.

पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ला  की पहचान ब्राह्मण नेता के तौर पर थी. वह राज्यसभा सांसद और वर्तमान में केंद्र में मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के बेहद करीबी बताए जाते थे. मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला का देहांत दिल का दौरा पड़ने से हुआ. उनके निधन की खबर क्षेत्र में फैलने के बाद लोग उनके घर के बाहर इकट्ठा होने लगे.

बता दें यूपी में जब राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री भारत सरकार) की सरकार थी, तो शुक्ला गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे. गोरखपुर निवासी विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले शुक्ला विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे.

https://bhartiyabasti.com/bjp-leader-upendra-dutt-shukla-passes-away/article-3313
On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है