बस्ती का गौर बनेगा तहसील? जानें पूरी बात
4.png)
यूपी के बस्ती कप्तानगंज में बिजली कटौती एक आम समस्या बनती जा रही है। अब मानसून आ गया ऐसे में बिजली की मांग में कमी आई है, लेकिन बिजली कटौती की समस्या रुकने का नाम नहीं ले रही। सिर्फ शहरी ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी ऐसा ही हाल है। ऐसे में देशभर में बिजली कटौती के मामले कप्तानगंज में सबसे आगे है। यह पूरा मामला कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी ने विधानसभा सदन में रखी।
भाजपा सरकार अब नहीं चाहिए, सपा का आरोप
बिजली कटौती की समस्या से आक्रोशित जनता सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं जनता की नाराजगी को देखते हुए विधायक सदन में पहुंचे। उन्होेंने आगे कहा देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। ऐसे में अधिकांश राज्यों में बिजली की खपत बढ़ गई है। इससे आने वाले दिनों में बिजली कटौती की समस्या बढ़ सकती है। सरकारी सूत्रों का अनुमान है कि इस बार जून की तपती गर्मी में लोगों को ज्यादा परेशान झेलनी पड़ सकती है। जून में एक बार फिर बिजली संकट गहरा सकता है। इसकी वजह जलविद्युत उत्पादन में गिरावट और नए कोयला आधारित संयंत्रों के चालू होने में देरी है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार ने किसानों को एक बार फिर धोखा दिया है। कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि न होने से किसानों पर आर्थिक संकट आएगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सरकार के इस गलत फैसले से किसान कर्ज में डूबेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। सरकार की यह नीति किसानों के साथ अन्याय है। इस साल उत्तर प्रदेश में गन्ने की फसल में रोगों के चलते पैदावार 10 से 15 फीसदी तक गिर गई है, जिसके चलते किसानों को नुकसान हुआ है। ऐसे में दाम न बढ़ने से किसान पर दोहरी मार पड़ी है। क्योंकि दाम तो बढ़ा नहीं बल्कि पैदावार घटने व लागत बढ़ने का घाटा भी उसे उठाना पड़ रहा है। उसके लिए सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 2021 में भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि साल 2024 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर ;एक हजार अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी और अब वे कह रहे हैं कि यह 2024 तक नहीं हुआ है, यह 2029 तक यह संभव हो पाएगा। यह भी कहा कि जनता को न तो भाजपा की पिछली बातों पर भरोसा हुआ था और न ही इनके आगामी दावे पर भरोसा कर रही है, भाजपा अब पूरी तरह से झूठ का पर्याय बन चुकी है। राज्य की जनता कह रही है कि आज राज्य को बदलाव चाहिए, भाजपा सरकार अब नहीं चाहिए। भाजपा सरकार कभी भी समाजवादी पार्टी के विकास और जनहित के मुद्दों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा केवल नफरत फैला सकती है और भेदभाव करती है, लेकिन सपा सरकार हमेशा जनता के लिए काम करती है। चौधरी ने आगे कहा बस्ती जनपद में हर्रैया तहसील है। जो प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील है। जिसमें पन्द्रह से अधिक राजस्व गांव है। उन्होने मांग किया प्रदेश की सबसे बडी तहसील होने कारण जनहित की समस्याओ को निस्तारण करने में समस्या होती है। बस्ती विधानसभा में गौर को तहसील बनाया जाये।