सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों से तीन विन्दुओं पर हुई वार्ता

Basti news

बस्ती . सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी  जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर 3 विन्दुओं पर वार्ता किया.  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी अजीत  कुमार श्रीवास्तव ने अनेक विन्दुओं पर सहमति जताते हुये पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जायेगा.

जिला पंचायत राज अधिकारी से वार्ता के दौरान विभिन्न कार्यालयों एवं विकास खण्ड कार्यालयों में विगत 14 वर्षो से बिना किसी पूर्व आदेश के सम्बद्ध सफाई कर्मचारियों को किसी अन्य विकास खण्ड के राजस्व ग्राम में तैनात किये जाने, सफाई कर्मचारियों के बच्चों के विद्यालय में प्रवेश तथा आगामी त्यौहार बकरीद को देखते हुये वेतन का भुगतान  शीघ्र कराये जाने, शासनादेश के आदेश के अनुपालन में महिला सफाई कर्मचारियों के आवेदन पर विचार कर उनका स्थानान्तरण उनके निवास स्थल की परिधि 8 किलोमीटर के भीतर किये जाने के प्रमुख मुद्दों पर विचार हुआ. ज्ञात रहे कि जिला पंचायत राज अधिकारी के स्थानान्तरण के बाद जिला विकास अधिकारी अजीत  कुमार श्रीवास्तव ने जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया है.

वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमंगल पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष   अवधेश कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल आदि शामिल रहे.

बस्ती में मजदूर दिवस पर इंजीनियरों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में मजदूर दिवस पर इंजीनियरों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jul 2022 By Bhartiya Basti

सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों से तीन विन्दुओं पर हुई वार्ता

बस्ती . सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी  जिला पंचायत राज अधिकारी से मिलकर 3 विन्दुओं पर वार्ता किया.  जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी अजीत  कुमार श्रीवास्तव ने अनेक विन्दुओं पर सहमति जताते हुये पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण कराया जायेगा.

जिला पंचायत राज अधिकारी से वार्ता के दौरान विभिन्न कार्यालयों एवं विकास खण्ड कार्यालयों में विगत 14 वर्षो से बिना किसी पूर्व आदेश के सम्बद्ध सफाई कर्मचारियों को किसी अन्य विकास खण्ड के राजस्व ग्राम में तैनात किये जाने, सफाई कर्मचारियों के बच्चों के विद्यालय में प्रवेश तथा आगामी त्यौहार बकरीद को देखते हुये वेतन का भुगतान  शीघ्र कराये जाने, शासनादेश के आदेश के अनुपालन में महिला सफाई कर्मचारियों के आवेदन पर विचार कर उनका स्थानान्तरण उनके निवास स्थल की परिधि 8 किलोमीटर के भीतर किये जाने के प्रमुख मुद्दों पर विचार हुआ. ज्ञात रहे कि जिला पंचायत राज अधिकारी के स्थानान्तरण के बाद जिला विकास अधिकारी अजीत  कुमार श्रीवास्तव ने जिला पंचायत राज अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया है.

वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमंगल पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष   अवधेश कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/talks-held-on-three-points-with-safai-karamcharis-union-officials/article-10375
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है