Rudhauli Accident News: मीना गुप्ता के हत्यारे ट्रक को CCTV के खोज रही पुलिस

Rudhauli Accident News: मीना गुप्ता के हत्यारे ट्रक को CCTV के खोज रही पुलिस
rudhauli accident news

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रुधौली पुलिस(Rudhauli Accident News)को  सूचना मिली कि एक महिला का एक्सीडेंट अज्ञात वाहन से बस्ती रुधौली मार्ग पर धनघटा के पास हो गया है. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रुधौली मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. मौके पर मृतका के परिजन भी आ गए थे. पता चला कि मृतका मीना गुप्ता पत्नी राजकुमार निवासी नसीबगंज शिव मंदिर के पास मूलनिवासी पैडा की है. उनकी उम्र लगभग 48 वर्ष थी. सुबह लगभग 5:00 बजे टहलने के लिए निकली थी.

टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

इस दौरान अज्ञात वाहन द्वारा  ठोकर मार दिया गया जिससे वह गिर गई वाहन उनके ऊपर चढ़ गया जिससे मीना देवी का शव पूरी तरीके से क्षत-विक्षत हो गया. शव को इकट्ठा कराकर बॉडी बैग में रखवाया गया मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है. यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है. परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा. शव का पोस्टमार्टम हुआ और उसे घर वालों को सौंप दिया गया.

गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश यह भी पढ़ें: गाजे-बाजे के साथ निकली सरदार पटेल संदेश यात्रा, उमड़े लोग, दिया एकजुटता का संदेश

IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल! यह भी पढ़ें: IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल!

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक की पहचान की जा रही है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. उधर, मीना के परिवार के लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत यह भी पढ़ें: रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है