चलती ट्रेन में पता चला शख्स है कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित समेत पूरा परिवार बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतारा गया
बस्ती. महाराष्ट्र स्थित मुंबई से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए चली कुशीनगर एक्सप्रेस ( 01015) में एक यात्री को बस्ती रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया. जानकारी मिली कि वह कोरोना पॉजिटिव है. उसे और साथ में आये परिजनों को जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली स्थित एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया.
बुधवार सुबह 6.20 पर बस्ती रेलवे स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के आने के बाद कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही रुक गए.
स्टेशन पर पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि गाड़ी के कोच संख्या A1 में बर्थ नंबर 13 से 16 पर सपरिवार यात्रा कर रहे मढरिया बाबू थाना परसरामपुर निवासी एक यात्री का कोरोना टेस्ट मुंबई में हुआ था. सफर के दौरान ही फोन पर पता चला की शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है.
इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्री को एल-1 रुधौली हॉस्पिटल और परिजनों को मेडिकल कॉलेज बस्ती में क्वारंटीन सेंटर भेज दिया.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है