Video: कोरोना के शक में इस बेतरतीबी से उठाई गई बस्ती में मरे बस चालक की लाश

Basti Rampur

संवाददाता- बस्ती (भाब). मुरादाबाद जोन के रामपुर डिपो में तैनात बस चालक महेंद्र पाल सिंह (41) की सोमवार को भोर में करीब चार बजे अचानक मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद पहुंचाकर चालक-परिचालक राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती परिसर में खाना खाकर विश्राम करने जा रहे थे.

चालक की मौत से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. मास्क-सैनेटाइजर व अन्य संसाधनों का हवाला देकर चालकों-परिचालकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने मान-मनौव्वल कर शव को सैंपलिंग के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया. दोपहर को चालक की सैंपलिंग की गई और रिपोर्ट आने तक शव मोर्चरी में रखवा दिया गया.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह के अनुसार रामपुर निवासी महेंद्र मुरादाबाद क्षेत्र के रामपुर डिपो में तैनात था. इन दिनों गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध होकर बस्ती रेलवे स्टेशन से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद पहुंचाने की ड्यूटी थी. बताया कि ऑन ड्यूटी चालक की मौत की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम में घटना का कारण पता चलेगा. चालक के परिजनों को विभागीय व शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा यह भी पढ़ें: Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
19 May 2020 By Bhartiya Basti

Video: कोरोना के शक में इस बेतरतीबी से उठाई गई बस्ती में मरे बस चालक की लाश

संवाददाता- बस्ती (भाब). मुरादाबाद जोन के रामपुर डिपो में तैनात बस चालक महेंद्र पाल सिंह (41) की सोमवार को भोर में करीब चार बजे अचानक मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद पहुंचाकर चालक-परिचालक राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती परिसर में खाना खाकर विश्राम करने जा रहे थे.

चालक की मौत से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. मास्क-सैनेटाइजर व अन्य संसाधनों का हवाला देकर चालकों-परिचालकों ने विरोध जताना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों ने मान-मनौव्वल कर शव को सैंपलिंग के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया. दोपहर को चालक की सैंपलिंग की गई और रिपोर्ट आने तक शव मोर्चरी में रखवा दिया गया.

बस्ती डिपो के एआरएम आरपी सिंह के अनुसार रामपुर निवासी महेंद्र मुरादाबाद क्षेत्र के रामपुर डिपो में तैनात था. इन दिनों गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध होकर बस्ती रेलवे स्टेशन से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद पहुंचाने की ड्यूटी थी. बताया कि ऑन ड्यूटी चालक की मौत की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है. सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम में घटना का कारण पता चलेगा. चालक के परिजनों को विभागीय व शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/mahendra-pal-bus-driver-of-rampur-depot-dies-in-the-basti/article-3467
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है