UP Politics: महेन्द्रनाथ यादव ने मानसून सत्र में उठाया आशा बहुओं के मानदेय का मुद्दा, ब्रजेश पाठक को घेरा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया जानकारी

UP Politics: महेन्द्रनाथ यादव ने मानसून सत्र में उठाया आशा बहुओं के मानदेय का मुद्दा, ब्रजेश पाठक को घेरा
mahendra nath yadav (1)

UP Politics: समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने मानसून सत्र में तारांकित प्रश्न के रूप में आशा बहुओ के मानदेय का मुद्दा उठाया। उन्होने पूंछा कि क्या प्रदेश सरकार आशा बहुओ के मानदेय को बढाये जाने पर विचार कर रही है। इस प्रश्न का उत्तर देते हुये उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मानदेय बढाये जाने की दिशा में फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव द्वारा आशा बहुओं के मानदेय सम्बन्धी प्रश्न के उत्तर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि समय-समय पर सरकार द्वारा आशा बहुओं को प्राप्त धनराशि बढायी गयी है। आशा बहुओं को विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियों में किये गये कार्यों के सापेक्ष निर्धारित प्रतिपूर्ति राशि प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2018 में आशा बहु को नियमित गतिविधियों हेतु देय प्रतिपूर्ति राशि रुपया एम हजार से बढाकर दो हजार प्रति आशा बहु प्रति माह किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के बस्ती में अनुज बहादुर सिंह का निधन, शोक की लहर

ब्रजेश पाठक ने दिया ये जवाब
उन्होंने कहा कि इसके  अतिरिक्त आशा बहुओं को वर्ष 2022 से राज्य बजट से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि  750 रूपये से बढाकर  1500 रूपया प्रति आशा बहु प्रतिमाह किया गया है।  वर्तमान में प्रति आशा बहू को प्रति माह  3500 रूपया प्राप्त हो रहा है।
इसके अतिरिक्त आशा बहुओं की प्रतिपूर्ति धनराशि में अन्य गतिविधियों जैसे महिला नसबन्दी, टीकाकरण से संबंधित कार्य एवं पूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल आदि के फलस्वरूप नियमित वृद्धि की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में, जो आशा बहु औसत भुगतान  2306 रूपया प्रति आशा बहु प्रति माह था, यह वर्तमान में बढकर लगभग  6000 रूपये से 8000 रूपया तक हो गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के बस्ती में इस रूट पर जाम से कब मिलेगी मुक्ति? करोड़ों का प्रस्ताव तैयार, अब भी मझधार में नैया

On

Join Basti News WhatsApp

ताजा खबरें

Aaj Ka Rashifal 17th September 2024: आज का राशिफल, 17 सितंबर: जानें क्या कहते हैं आपके सितारे - सभी राशियों के लिए यहां है भविष्यवाणी
Chandra Grahan 2024: आज है चंद्रग्रहण, न करें ये काम, बरते सावधानी, जानें- समय, सूतक और सब कुछ
UP में अभी नहीं चल पाएगी एसी बस! अरमानों पर फिरा पानी, एक चूक ने चौपट किया प्लान, जानें- क्या?
यूपी के इन रूट्स पर सरकार चला सकती हैं एसी स्लीपर बसें, जानें-कितना हो सकता है किराया
यूपी के बस्ती में नगर पालिका की न के बाद BDA आया आगे, बदल जाएगी इस सड़क की तस्वीर, खर्च होंगे करोड़ों
Aaj Ka Rashifal 16th September 2024: आज का राशिफल 16 सितंबर 2024 मीन, तुला, सिंह, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु, मेष का राशिफल
PM Kisan में आपका एप्लिकेशन भी हो जा रहा है निरस्त तो यहां जानें क्यों? एप्लीकेशन में न करें ये गड़बड़ी, जानें पूरा प्रॉसेस
यूपी में बभनान रेलवे स्टेशन के लिए बड़ा फैसला, कुछ दिन में दिखेगा ये बड़ा बदलाव, होगा ये फायदा
यूपी और हरियाणा के जिलों के बीच जल्द शुरू होगा करोड़ों का काम, बनेगा 4 लेन का एक्सप्रेस वे, लोगों को मिलेगा ये फायदा
यूपी के दो और जिलों के बीच चलेगी Vande Bharart Express, बच्चों का होगा फ्री सफर, खाने पीने की भी होगी व्यवस्था