Basti Mahotsav 2020 के किसी कार्यक्रम में होना है पार्टिसिपेट तो इस वेबसाइट पर करें लॉगइन
बस्ती (भाब Basti news) . बस्ती महोत्सव (Basti mahotsav 2020) की वेवसाइट www.bastimahotsav.com का शुभारम्भ बस्ती मंडल के मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में किया.
जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ती महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए महोत्सव की वेवसाइट पर लागिन कर इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है. उन्होंने कहा कि चयनित स्थानीय कलाकारों को बस्ती महोत्सव के मंच पर प्रस्तुतीकरण करने का मौका मिलेगा. बस्ती महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाए निकलकर आएगी, जो इस मंच के माध्यम से प्रदेश में ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर जाने का मार्ग प्राप्त करेंगी.
बस्ती महोत्सव 2020 की स्मारिका में छपने का मौका
इसके साथ ही जानकारी दी गई कि जिले की पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए आयोजित होने वाले Basti Mahotsav 2020 की स्मृतियों को समेटने के लिए विगत वर्ष की तरह इस साल भी स्मारिका का प्रकाशन किया जाना है. यह स्मारिका जिले के महत्व, विकास यात्रा, प्रतिभाओं, उपलब्धियों के साथ साहित्यिक गतिविधियों को अपने में समेटने का प्रयास करेगी.
यह भी पढ़ें: “तारकोल नहीं मिला तो रुक जाएंगे विकास कार्य” बस्ती के ठेकेदारों ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापनयह जानकारी बस्ती महोत्सव के अध्यक्ष जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने दी. उन्होंने बताया कि बस्ती महोत्सव की स्मारिका में जनपद के महत्व, विकास व साहित्य से जुडे़ लेख, कविता, कहानी व संस्मरण का प्रकाशन होना है. इसके लिए जनपद के प्रवुद्धजनों से लेख आमंत्रित किया जाता है.
बस्ती महोत्सव 2020 समिति के सचिव अपर जिलाधिकारी श्री रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि स्मारिका के लिए दिए जाने वाले लेख मेल bastimhotsav2020@gmail.com पर यूनीकोड में टाइप मैटर, फोटो, मोबाइल नंबर व ह्वाट्सएप्प नंबर के साथ प्रेषित करें.
लेख व रचनाएं 15 जनवरी 2020 तक प्राप्त किए जाएंगे. इसके अलावा अपने लेख व रचनाओं को जिलाधिकारी महोदय बस्ती के कैंप कार्यालय, सीडीओ कार्यालय या अपर जिलाधिकारी बस्ती के कार्यालय में भी 15 जनवरी 2020 तक दिया जा सकता है.
वेवसाइट लांचिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, ज्वांइट मजिस्टेªट प्रेम प्रकाश मीना, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, डीआईओ एनआईसी यू0वी0 मल्ल, डीपीआरओ विनय सिंह, ई-ड्रिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे.
आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं.
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://bhartiyabastiportal.com/ पर.
Website – https://bhartiyabasti.com
Facebook – https://www.facebook.com/bhartiyabastidainik
Twitter – https://twitter.com/bhartiyabasti
YouTube –Bhartiya Basti
Basti Mahotsav 2020 के किसी कार्यक्रम में होना है पार्टिसिपेट तो इस वेबसाइट पर करें लॉगइन
बस्ती (भाब Basti news) . बस्ती महोत्सव (Basti mahotsav 2020) की वेवसाइट www.bastimahotsav.com का शुभारम्भ बस्ती मंडल के मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में किया.
जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ती महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए महोत्सव की वेवसाइट पर लागिन कर इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है. उन्होंने कहा कि चयनित स्थानीय कलाकारों को बस्ती महोत्सव के मंच पर प्रस्तुतीकरण करने का मौका मिलेगा. बस्ती महोत्सव में स्थानीय प्रतिभाए निकलकर आएगी, जो इस मंच के माध्यम से प्रदेश में ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर जाने का मार्ग प्राप्त करेंगी.
बस्ती महोत्सव 2020 की स्मारिका में छपने का मौका
इसके साथ ही जानकारी दी गई कि जिले की पौराणिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए आयोजित होने वाले Basti Mahotsav 2020 की स्मृतियों को समेटने के लिए विगत वर्ष की तरह इस साल भी स्मारिका का प्रकाशन किया जाना है. यह स्मारिका जिले के महत्व, विकास यात्रा, प्रतिभाओं, उपलब्धियों के साथ साहित्यिक गतिविधियों को अपने में समेटने का प्रयास करेगी.
यह जानकारी बस्ती महोत्सव के अध्यक्ष जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने दी. उन्होंने बताया कि बस्ती महोत्सव की स्मारिका में जनपद के महत्व, विकास व साहित्य से जुडे़ लेख, कविता, कहानी व संस्मरण का प्रकाशन होना है. इसके लिए जनपद के प्रवुद्धजनों से लेख आमंत्रित किया जाता है.
बस्ती महोत्सव 2020 समिति के सचिव अपर जिलाधिकारी श्री रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि स्मारिका के लिए दिए जाने वाले लेख मेल bastimhotsav2020@gmail.com पर यूनीकोड में टाइप मैटर, फोटो, मोबाइल नंबर व ह्वाट्सएप्प नंबर के साथ प्रेषित करें.
लेख व रचनाएं 15 जनवरी 2020 तक प्राप्त किए जाएंगे. इसके अलावा अपने लेख व रचनाओं को जिलाधिकारी महोदय बस्ती के कैंप कार्यालय, सीडीओ कार्यालय या अपर जिलाधिकारी बस्ती के कार्यालय में भी 15 जनवरी 2020 तक दिया जा सकता है.
वेवसाइट लांचिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, ज्वांइट मजिस्टेªट प्रेम प्रकाश मीना, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, डीआईओ एनआईसी यू0वी0 मल्ल, डीपीआरओ विनय सिंह, ई-ड्रिस्ट्रिक्ट मैनेजर सौरभ द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे.
आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं.
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://bhartiyabastiportal.com/ पर.
Website – https://bhartiyabasti.com
Facebook – https://www.facebook.com/bhartiyabastidainik
Twitter – https://twitter.com/bhartiyabasti
YouTube –Bhartiya Basti
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है