बस्ती में गिरती कानून व्यवस्था, पुलिस, राजस्व, बिजली कर्मियों की मनमानी के विरोध में आमरण अनशन शुरू
दोषी अधिकारियों, पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के साथ धन उगाही बंद हो- आशीष शुक्ल ‘सैनिक’
सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ के प्रमुख मांगों में नगर थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में दो सगे भाईयों की करंट से मौत मामले में परिजनों को समुचित मुआवजा दिये जाने, दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई, पैकोलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव में बालिका की हत्या मामले में पैकोलिया थानाध्यक्ष के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पीडित परिवार को न्याय दिलाने, लालगंज थाना क्षेत्र में मासूम दलित बालिका से दुराचार, हत्या मामले में थानाध्यक्ष और बीट निरीक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई, बस्ती शहर के मालवीय रोड पर जमीनी विवाद मामले में पुलिस के भूमिका की जांच को सार्वजनिक कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई, कोतवाली थाना क्षेत्र के कटेश्वर पार्क में बालिका के साथ दुराचार और मालवीय रोड के जमीनी विवाद मामले में दोषियों पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाई, उभाई मंें युवक की हत्या मामले में सीबीसी प्रेेरक मिश्रा की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई आदि की मांग शामिल है। आशीष शुक्ल ‘सैनिक’ ने कहा कि जनपद में पुलिस कर्मियों द्वारा जमीनी विवाद या अन्य सामान्य मामलों में दोनों पक्षो से धन उगाही सामान्य बात हो गई है।
इस पर अंकुश लगना चाहिये। पुलिस की मनमानी के विरूद्ध शुरू धरने को मुख्य रूप से सत्यम पाण्डेय, सुनैना गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, पंकज कुमार चोधरी, देवता पाण्डेय, सोनू श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया, विष्णु भाष्कर शुक्ल ‘प्रिन्स’, प्रियांक शुक्ल, वीरेन्द्र सिंह, सुधाकर तिवारी, आदित्य श्रीवास्तव, रजत विश्वकर्मा, अजय शुक्ल, राकेश कुमार, पवन मिश्र, रितेश श्रीवास्तव, शिवम त्रिपाठी, प्रदीप चौधरी, हार्दिक पाण्डेय, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, अमित गुप्ता, प्रदीप कुमार मौर्य, राजन कन्नौजिया, अभ्यु पाण्डेय, अतुल भट्ट, प्रिन्स भट्ट, राघवेन्द्र सिंह, राहुल पटेल, टुनटुन सोनी के साथ ही अनेक लोगों ने अपना समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें: बस्ती व संतकबीरनगर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समय-सीमा बढ़ी, 26 दिसंबर तक चलेगा कार्यताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है