कलेक्ट्रेट बस्ती में डीएम की बड़ी बैठक, अफसरों को चेतावनी– तय समय में करें निस्तारण

 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले के संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और राजस्व वसूली की विस्तृत मूल्याकंन रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गम्भीरता से पूरा करना आवश्यक है।

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लम्बित कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राजस्व वसूली केवल विभागीय लक्ष्य नही है बल्कि यह प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याण का भी मापदण्ड है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ हों। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जो विभाग अपने लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण नही कर पाये है, वे विभाग रूचि लेकर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की हिलाहवाली बर्दाश्त नही की जायेंगी।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डा. शिरीन, डीडीओ अजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र कुमार, रश्मि यादव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, आबकारी अधिकारी, आरटीओ फरीउदृदीन, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित यह भी पढ़ें: Basti News: प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुद्दों पर विमर्श, हरेन्द्र यादव अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री, मंगला कोषाध्यक्ष निर्वाचित

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Oct 2025 By Bhartiya Basti

कलेक्ट्रेट बस्ती में डीएम की बड़ी बैठक, अफसरों को चेतावनी– तय समय में करें निस्तारण

 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर सम्बन्धी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले के संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और राजस्व वसूली की विस्तृत मूल्याकंन रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गम्भीरता से पूरा करना आवश्यक है।

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लम्बित कर प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाय। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि राजस्व वसूली केवल विभागीय लक्ष्य नही है बल्कि यह प्रशासनिक दक्षता और जनकल्याण का भी मापदण्ड है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ हों। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जो विभाग अपने लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण नही कर पाये है, वे विभाग रूचि लेकर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की हिलाहवाली बर्दाश्त नही की जायेंगी।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डा. शिरीन, डीडीओ अजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र कुमार, रश्मि यादव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, आबकारी अधिकारी, आरटीओ फरीउदृदीन, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/dms-big-meeting-in-collectorate-basti-warning-to-officers/article-23062
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है