बस्ती में शुरू हुआ डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स, अब शव सुरक्षित रखना होगा आसान
गर्मी के दिनों में मृत शरीर की सुरक्षा कठिन हो जाता है। हर्रैया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदावल कला के ग्राम प्रधान रोशन अली और परिवार के सदस्यों नेे अपने पूर्वजों के याद में डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स भदावलखुर्द के मदरसा सिराजुल उलूम के कैशियर अब्दुल खालिक को सौंपा।
समाजसेवी पेड वाले बाबा गौहर अली ने बताया कि जिन लोगांें के परिवार के सदस्य दिल्ली, मुम्बई, या विदेशों में रहते हैं उनके किसी परिजन के निधन के बाद शव को सुरक्षित रखने में बर्फ आदि के साथ बहुत परेशानी आती थी। डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स के मिल जाने से अब क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा होगी। यह बॉक्स हर जरूरतमंद के लिए मतलब किसी भी मजहब और किसी भी धर्म के मानने वालों के लिए उपलब्ध रहेगा ।
डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स सौंपते समय एडवोकेट विवेक सिंह हरिशंकर सिंह, प्रभाकर सिंह, राना अनिल सिंह, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अब्दुल खालिक, मकबूल अली, जौहर अली, गुलजार अली, मेराज अली आदि शामिल रहे।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है