बसों को अनुमति,प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना

बसों को अनुमति,प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना
7 8 E1589988671389

बस्ती (Basti News). दिल्ली मुम्बई सहित देश के अनेक राज्यों में घर वापस आने के इंतजार में लगे श्रमिकों के लिये कांग्रेस ने एक हजार बसों को चलाने हेतु अनुमति मांगी, किन्तु भाजपा की सरकार इसे सियासी रंग दे रही है और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में ले लिया गया. इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने रोडवेज के निकट स्थित शहीदे आजम भगत सिंह प्रतिमा पर सांकेतिक धरना देकर श्रमिकों को वापस लाने के लिये बसों को अनुमति देने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बिना शर्त रिहा करने की मांग किया.

धरना स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार श्रमिकों के साथ घटिया राजनीति कर रही है. देश का श्रमिक आज सर्वाधिक संकट से गुजर रहा है. वह पैदल, ट्रक, टेम्पो आदि के द्वारा घरों को जाने को मजबूर है. भूखे प्यासे मजदूरों की चप्पले टूट गई हैं और वे भीषण गर्मी में अपना सफर जारी रखे हुये हैं. पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि श्रमिकों की मजबूरियों को देखते हुये कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक हजार बसों को चलाने के लिये अनुमति मांगी. दुर्भाग्य से अनुमति देने की जगह भाजपा सरकार उस पर चालू सियासत करते हुये खामियां निकालने में लगी है. कहा कि एक हजार में जितनी बसे मानक पर हों उन्हें अनुमति दिया जाय. मजदूरों के साथ घटिया राजनीति के लिये देश का मेहनतश भाजपा को कभी क्षमा नहीं करेगा.

सांकेतिक धरने में मुख्य रूप से प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, मो. रफीक खान, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डा. वाहिद सिद्दीकी, डा. दीपेन्द्र सिंह, सचिन शुक्ल, अलीम अख्तर, रामेश्वर सिंह, जय प्रकाश चौबे, शुभम गौड़ आदि शामिल रहे.

कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधा

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है