यूपी के बस्ती में खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर को मिली जान से मार देने की धमकी
Leading Hindi News Website
On
उच्चाधिकारियोें को भेजे पत्र में खण्ड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ल ने कहा है कि शैलेन्द्र दूबे उन्हें धमकियां देकर मनमाना कार्य कराना चाहते हैं। गत 26 अक्टूबर को शैलेन्द्र दूबे ने बीडीओ बहादुरपुर को उनके कार्यालय में भद्दी-भद्दी गालियां दी, सीयूजी फोन ले लिया और पिस्टल दिखाकर जान से मार देने की धमकी देते हुये 20 करोड़ रूपये के पक्के कार्यों की स्वीकृति के लिये धमकाया। खण्ड विकास अधिकारी गणेश दत्त शुक्ल ने उच्चाधिकारियों से आग्रह किया है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था कराये जाने के साथ ही दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है