Manwar Sangam Express से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने बहाल की खास सुविधा

manwar sangam express basti to allahabad (PIC- india rail info))

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती  से चलने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस (manwar sangam express) में जनरल टिकट पर यात्रा करने की सुविधा शनिवार को बहाल कर दी गई है. कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस ट्रेन में केवल रिजर्वेशन टिकट वाले यात्री ही सफर कर पा रहे थे. पहले दिन 11 बजे तक शनिवार को जनरल के कुल 11 टिकट बिके. जिसमें दो बस्ती से प्रयागराज, शेष लोकल के रहे. ट्रेन संख्या (14232) मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन बस्ती से 1.50 बजे रवाना होती है. यह बस्ती, मनकापुर वाया अयोध्या, सुल्तानपुर होते हुए रात आठ बजे प्रयागराज पहुंचती है. 11 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीटीएम पीके अस्थाना ने जनरल टिकट की बिक्री शनिवार से किए जाने के निर्देश दिए थे. जानकारी के अभाव में पहले दिन जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या कम रही. अधिकतर यात्री रिजर्वेशन के साथ सफर किए. उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में ट्रेन में जनरल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है. गुरुवार व रविवार को ट्रेन का संचलन नहीं होता है. जनरल टिकट काउंटर के सीएस राजीव पांडेय ने बताया कि पहले दिन जनरल टिकट लेने वाले यात्री लोकल स्टेशनों के रहे.

गूगल पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो- यहां करें क्लिक
टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

बस्ती के इस गांव की ग्राम प्रधान दोषी, 60 हजार 736 रुपये की होगी वसूली यह भी पढ़ें: बस्ती के इस गांव की ग्राम प्रधान दोषी, 60 हजार 736 रुपये की होगी वसूली

बस्ती से प्रयागराज चलने वाली अप 04231 व डाउन 04232 मनवर-संगम एक्सप्रेस के आरक्षण सुविधा में पूर्वाेत्तर रेलवे ने परिवर्तन किया है. इसमें लगने वाले एसी थ्री टियर एक, शयनयान श्रेणी के दो व कुर्सीयान श्रेणी के दो कोचों में ही आरक्षण की व्यवस्था रहेगी. साधारण श्रेणी के पांच व एसएलआर/डी के दो कोच अनारक्षित रहेंगे.

Basti News: चैत्र नवरात्रि में मांस की बिक्री रोकने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: चैत्र नवरात्रि में मांस की बिक्री रोकने की मांग, विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
12 Sep 2021 By Bhartiya Basti

Manwar Sangam Express से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने बहाल की खास सुविधा

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती  से चलने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस (manwar sangam express) में जनरल टिकट पर यात्रा करने की सुविधा शनिवार को बहाल कर दी गई है. कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस ट्रेन में केवल रिजर्वेशन टिकट वाले यात्री ही सफर कर पा रहे थे. पहले दिन 11 बजे तक शनिवार को जनरल के कुल 11 टिकट बिके. जिसमें दो बस्ती से प्रयागराज, शेष लोकल के रहे. ट्रेन संख्या (14232) मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन बस्ती से 1.50 बजे रवाना होती है. यह बस्ती, मनकापुर वाया अयोध्या, सुल्तानपुर होते हुए रात आठ बजे प्रयागराज पहुंचती है. 11 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है.

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीटीएम पीके अस्थाना ने जनरल टिकट की बिक्री शनिवार से किए जाने के निर्देश दिए थे. जानकारी के अभाव में पहले दिन जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या कम रही. अधिकतर यात्री रिजर्वेशन के साथ सफर किए. उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में ट्रेन में जनरल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है. गुरुवार व रविवार को ट्रेन का संचलन नहीं होता है. जनरल टिकट काउंटर के सीएस राजीव पांडेय ने बताया कि पहले दिन जनरल टिकट लेने वाले यात्री लोकल स्टेशनों के रहे.

गूगल पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो- यहां करें क्लिक
टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

बस्ती से प्रयागराज चलने वाली अप 04231 व डाउन 04232 मनवर-संगम एक्सप्रेस के आरक्षण सुविधा में पूर्वाेत्तर रेलवे ने परिवर्तन किया है. इसमें लगने वाले एसी थ्री टियर एक, शयनयान श्रेणी के दो व कुर्सीयान श्रेणी के दो कोचों में ही आरक्षण की व्यवस्था रहेगी. साधारण श्रेणी के पांच व एसएलआर/डी के दो कोच अनारक्षित रहेंगे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/big-news-for-those-traveling-by-manwar-sangam-express-running-status/article-8144
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है