Basti News: जरूरतमंदों का सहयोगी बना यूपी बैंक
यूपी बैंक गोटवा के शाखा प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी कार्य किये जा रहे हैं। लघु एवं सीमान्त किसानों को सहज ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे वे वैज्ञानिक विधि से खेती कर अपनी आय बढा रहे हैं।
उन्होने बताया कि गोटवा क्षेत्र में किसानों,लघु उद्यमियों को, सब्जी की खेती करने वाले किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। क्षेत्र के अनेक लोग इसका लाभ उठाकर आगे बढ रहे हैं।
यूपी बैंक गोटवा के शाखा प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक द्वारा सामाजिक विकास, आजीविका के विकल्प सुनिश्चित करके बेहतर समाज के निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाने, कौशल संवर्धन, वित्तीय साक्षरता के लिए सराहनीय प्रयास निरन्तर जारी है।
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है