Basti News: हिन्दू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभा यात्रा, दिया संदेश
हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर बड़वा समय माता मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शोभा यात्रा में हिस्सा लिया. पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया.
समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित इस शोभा यात्रा की शुरुआत बड़वा समय माता मंदिर से हुई, जहां से सैकड़ों वाहनों के साथ यात्रा निकाली गई. यात्रा के दौरान युवा और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह देखने को मिला.
इस अवसर पर अभिषेक त्रिपाठी द्वारा फलाहार और भव्य जागरण का भी आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जागरण कार्यक्रम में लोक गायक सूर्या सिंह ने अपने भक्ति गीतों से माहौल को और अधिक भावुक बना दिया. उनके गीतों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे और भक्ति रस में डूबे नजर आए.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में यह दिन नई ऊर्जा, नवसृजन और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है, इसके मूल में प्रकृति, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है. उन्होने मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया.
कार्यक्रम का समापन उकड़ा पोखरा बाबा नगर तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर जागरण और फलाहार के साथ किया गया. पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी देखने को मिले.भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, मनोज सिंह, बलराम सिंह, राहुल, अतुल श्रीवास्तव, बंटू तिवारी, विक्की चौधरी, नींबू लाल पाठक, संजय पाण्डेय, अंकित त्रिपाठी, शिव प्रकाश सोनी, मोनू पाठक, सोनू पाठक, अखिलेश्वर पाण्डेय, रिंकू जायसवाल के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है