Basti News: चन्दोखा में क्रिकेटर शुभम पाण्डेय के संयोजन में निकली भव्य कलश यात्रा

Basti News: चन्दोखा में क्रिकेटर शुभम पाण्डेय के संयोजन में निकली भव्य कलश यात्रा
basti breaking news basti news
जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दोखा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी पूजा समिति चंदोखा के तत्वावधान में गुरूवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसका संयोजन  युवा क्रिकेटर शुभम पाण्डेय ने किया।

सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं नंगे पांव हाथों में कलश लेकर शामिल हुईं। लगभग 10 किलोमीटर लंबी यात्रा में जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
 
क्रिकेटर शुभम पाण्डेय ने बताया कि गांव में पिछले तीन वर्षों से मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस वर्ष आयोजन को और भव्य रूप देने के लिए कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं। कथा का आयोजन 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 6 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।
 
वहीं, 22 अक्टूबर 2025 को चंदोखा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार सूर्या पाण्डेय, अनुराग पंडित, टुनटुन यादव, और पंडित वशिष्ठ मुनि पाठक  अपनी प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के आयोजक दयानंद पाण्डेय,  धर्मेंद्र पाण्डेय (चंदोखा एक्सप्रेस), देव पाण्डेय,  जीतेंद्र कुमार पाण्डेय, दीपक पाण्डेय ‘दीपू’ व पूरा पाण्डेय परिवार इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है। चंदोखा गांव इन दिनों भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक उमंग से सराबोर है।
 
 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti